महाशिवरात्रि पर व्रत रख रही हैं तो जरूर खाएं ये 5 फूड्स, इस व्रताहार से शरीर में रहती है एनर्जी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Mahashivratri 2026 Energy Ke Liye Kya Khayein: महाशिवरात्रि का पावन दिन भक्ति, ध्यान और आत्मशुद्धि का अवसर माना जाता है. भगवान शिव की आराधना करते हुए बहुत से लोग पूरा दिन व्रत (Mahashivratri Fasting) रखते हैं. लेकिन लंबे समय तक खाली पेट रहने से थकान, चक्कर या कमजोरी महसूस होना आम बात है. ऐसे में जरूरी है कि व्रत के दौरान ऐसे आहार चुने जाएं जो पेट को हल्का रखें और शरीर को लगातार ऊर्जा देते रहें, ताकि सेहत बनी रहे. सही चीजें खाकर आप पूजा-पाठ भी आराम से कर पाएंगे और दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे. ऐसे में अक्सर लोगों को मालूम नहीं होता कि वह क्या-क्या खा सकते हैं, आइए आपको सबसे बेस्ट 5 फूड्स बताएंगे, जो आपकी इस व्रत में मदद कर सकते हैं.
उपवास के समय शरीर को सामान्य भोजन से मिलने वाली कैलोरी नहीं मिल पाती, जिससे ब्लड शुगर (Blood Sugar) गिर सकता है और सुस्ती महसूस होती है. इसलिए ऐसे फूड्स चुनना जरूरी है जिनसे धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती रहे और शरीर हाइड्रेटेड (Hydrated) भी रहे. हल्का, सुपाच्य और पोषण से भरपूर व्रताहार आपकी मदद कर सकता है.
केला
केला तुरंत एनर्जी देने वाला फल है. इसमें प्राकृतिक शुगर, पोटैशियम और फाइबर होता है, जो थकान कम करने और पेट भरा रखने में मदद करता है.
साबूदाना
साबूदाना कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है. इससे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और कमजोरी जल्दी महसूस नहीं होती. आप साबूदाना की खीर, साबूदाना की खिचड़ी बना सकते हैं.
फलाहारी शकरकंद चाट
इसके अलावा आप उबली हुई शकरकंद से एक बेहतरीन चाट बना सकते हैं. उबली हुई शकरकंद में नींबू, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर बनाई गई चाट बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होती है. इसे खाने से आपको फाइबर और भरपूर विटामिन मिलेगा.
दही
दही पेट को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर रखता है. साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर की ताकत बनाए रखने में सहायक होता है.
सिंघाड़े के आटे का हलवा
सिंघाड़े का आटा व्रत में शुभ और पौष्टिक माना जाता है. घी में भूनकर दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया गया यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसका सेवन काफी लाभकारी हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News