शादियों के इस सीजन में आपने भी कई विवाह समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई होगी। वर-वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी होंगीं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप किसी शादी समारोह में जाएं, वहां आपको एक दुल्हन के साथ 2 दूल्हे दिख जाएं? आपको भले ही यह सोचकर हंसी आए, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसी ही शादी वायरल हो रही है। यहां एक दुल्हन ने एक ही मंडप पर 2-2 युवकों से शादी रचा ली, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।
दरअसल यह मामला थाईलैंड का है। थाईलैंड की 37 साल की डुआंगडुआन केत्सारो ने एक समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी कर ली। यह शादी खूब चर्चा में है। महिला का नाम डुआंगडुआन, जो एक सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी है। शादी का समारोह सादा और पारंपरिक था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
जानकारी के मुताबिक उसकी मुलाकात सबसे पहले ऑस्ट्रिया के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रोमन से पटाया से हुई। समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और वे करीब पांच साल तक साथ रहे। इसके बाद उसकी मुलाकात मैकी नाम के युवक से हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। डुआंगडुआन का कहना है कि उन्होंने यह नया रिश्ता कभी नहीं छिपाया और ना ही जल्दबाजी में कोई फैसला लिया। शादी से पहले तीनों ने अपने भविष्य और उम्मीदों को लेकर खुलकर बातचीत की।
डुआंगडुआन ने शादी से पहले अपने माता-पिता और बच्चों से भी सलाह ली। उनकी पहले की शादी से तीन बेटियां और दो नाती-नातिन हैं। उन्होंने बताया कि संगीत करियर सफल ना होने के बाद उन्हें आर्थिक और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने पटाया में काम शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात पहले रोमन और बाद में मैकी से हुई। समय के साथ दोनों पुरुष ना सिर्फ उनकी जिंदगी का हिस्सा बने, बल्कि उनके परिवार की जिम्मेदारी भी निभाने लगे। डुआंगडुआन के अनुसार, उनके माता-पिता और बच्चे भी शादी से खुश हैं।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play