—विज्ञापन—
Vishal Jethwa Life Story: मुंबई जैसी मायानगरी में जगह मिलना आसान नहीं होता. Homebound के इस एक्टर के लिए भी यह रास्ता आसान नहीं था. मां ने घर घर काम किया और खुद टूटी टांग लेकर ऑडिशन दिया. लेकिन आखिरकार उन्होंने Janhvi Kapoor फिल्म करके खुद को साबित कर दिया.
जीवन में मुश्किलें हर किसी के सामने आती हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसी मेहनत करते हैं कि मुश्किलें भी उनके सामने झुक जाती हैं. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है बॉलीवुड एक्टर विशाल जेठवा की. (Credit- Printerest)
Homebound के विशाल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ. उनकी मां घर-घर जाकर काम करती थीं. वे दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा और बर्तन मांजकर परिवार चलाती थीं. पिता भी मेहनत-मजदूरी करते थे. घर में पैसे की तंगी हमेशा रहती थी. (Credit- Printerest)
विशाल की मां ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई और सपनों को पूरा करने की हिम्मत दी. विशाल बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. वे टीवी पर फिल्में देखकर सोचते थे कि एक दिन वे भी बड़े पर्दे पर होंगे. (Credit- Printerest)
शुरुआत में विशाल मुंबई आए और बैकग्राउंड डांसर बने. वे कई गानों में नजर आए. लेकिन उनका मन मुख्य भूमिका में काम करने का था. कई बार ऑडिशन दिए, लेकिन सफलता नहीं मिली. लेकिन फिर एक दिन उनका पैर टूट गया. लेकिन विशाल का विश्वास अभी भी कायम था. (Credit- Printerest)
डॉक्टर ने कहा कि आराम करो, लेकिन विशाल रुके नहीं. टूटे पैर के साथ ही उन्होंने एक बड़े ऑडिशन में हिस्सा लिया. पैर में प्लास्टर था, चलना मुश्किल था. फिर भी वे वहां पहुंचे. दर्द सहते हुए उन्होंने अपना अभिनय दिखाया. डायरेक्टर को उनकी लगन देखकर हैरानी हुई. (Credit- Printerest)
इस लगन से उन्हें मर्दानी 2 (Mardaani 2) में अच्छी भूमिका मिली. वहां से उनकी पहचान बनी. अब विशाल की नई फिल्म होमबाउंड आई है. इस फिल्म में वे जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की कहानी बहुत खास है. (Credit- Printerest)
विशाल का रोल बहुत प्रभावशाली है. Cannes फिल्म फेस्टिवल में भी यह फिल्म दिखाई गई और लोगों ने तारीफ की. जान्हवी कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम करके विशाल ने साबित किया कि टैलेंट कहीं से भी आ सकता है. (Credit- Printerest)
इतना ही नहीं विशाल की फिल्म होमबाउड Oscar में नोमिनेशन में गई थी. लेकिन उतना आगे नहीं जा पाई. विशाल के लिए ऑस्कर का नोमिनेशन ही बहुत बड़ी बात है. यह सब उनकी मेहनत का ही नतीजा है. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in