Odisha News: ओडिशा में एक महिला 10-12 सालों से पॉलिथीन शीट से बने एक अस्थायी घर में रह रही हैं. 1,000 रुपये के भत्ते और 5KG चावल से गुजारा करती है.
Trending Photos
Odisha News: कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो सालों-साल नहीं भरते हैं. ऐसा ही एक मामला ओडिशा से सामने आया है. 70 साल की रायबारी बिंधानी पिछले 10-12 सालों से मयूरभंज जिले के एक गांव में, सिमिलिपाल इलाके के पास जंगल के पास पॉलीथीन शीट से बने एक अस्थायी घर में रह रही हैं. 1,000 रुपये के भत्ते और 5KG चावल के लिए हर दिन पंचायत ऑफिस पैदल जाती थीं. बिंधनी, पहले एक पक्के घर में रहती थीं लेकिन उनके माता-पिता की मौत के बाद वह घर बेच दिया गया, जिससे उनके पास कोई घर नहीं बचा.
महिला ने दावा किया है कि उन्हें गांव के सरपंच से भी कोई मदद नहीं मिली. हालात को देखते हुए, मयूरभंज के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नेत्रानंद मलिक ने कहा है कि बिंधानी की जांच अधिकारी करेंगे. अगर वह योग्य पाई गईं, तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर दिया जाएगा. ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के बिंधनी की हालत वेरिफाई करने के बाद, उसे लगभग 4 डेसिमल (लगभग 0.04 एकड़) जमीन दी जाएगी और उस जमीन पर एक घर बनाया जाएगा.
ANI से बात करते हुए महिला ने कहा कि लगभग दस साल पहले, वह एक पक्के घर में रहती थी, जिसे बाद में उसके माता-पिता की मौत के बाद बेच दिया गया और वह काम करने चली गई, वापस आने पर, उसने खुद को बेघर पाया. पहले, वह पेड़ काटकर और खाना खरीदने के लिए लकड़ी बेचकर गुजारा करती थी. अब, वह मिलने वाले अलाउंस और चावल पर निर्भर है, हर दिन बहुत कम खाती है. उसने कहा कि उसे अक्सर अपने शेल्टर के पास सांप, भालू और यहां तक कि हाथी भी मिलते हैं, लेकिन उसके पास जाने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है.
बिंधनी ने कहा लगभग 10 साल पहले, मैं वहीं थी जहां अब पोल्ट्री फार्म बना है. सड़क के आखिर में जो कंक्रीट का घर है, वही पहले हमारा घर था. आगे कहा कि हम यहां आकर रहने लगे. जब हमारे माता-पिता गुजर गए, तो हम काम पर चले गए थे और जब वापस आए, तो हमारा घर बिक गया. अब, हमें घर कहां से मिलेगा? मैं कहां जाऊंगी? मुझे 1000 रुपये अलाउंस मिलता है. पहले, मैं पेड़ काटकर और लकड़ी के लट्ठे बेचकर खाना खरीदती थी, मुझे अब अलाउंस मिलना शुरू हो गया है. मुझे 5 kg चावल मिलता है, जो कुछ समय के लिए चल जाता है क्योंकि मैं हर दिन सिर्फ तीन मुट्ठी पके हुए चावल खाती हूं. मैं तभी खाती हूं जब मुझे अलाउंस मिलता है और उससे चावल खरीद पाती हूं, मैंने घर मांगा था. उस समय सरकार और सरपंच ने मदद नहीं की. मेरे पास घर नहीं है.
साथ ही साथ कहा कि मैं सड़क किनारे रह रही हूं. मुझे सांप और भालू दिखते हैं लेकिन मैं क्या करूं? हाथी भी आते हैं. वे पास के खेत से धान खाकर चले जाते हैं. इस बीच, मयूरभंज के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नेत्रानंद मल्लिक ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बहुत खराब हालत में रहने वाले लोगों को गांव में घर देती है. उन्होंने कहा कि संबंधित ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) बिंधनी के रहने की हालत को वेरिफाई करेंगे और अगर वह योग्य पाई जाती हैं, तो जमीन का इंतज़ाम करेंगे और उन्हें सेंट्रल स्कीम या स्टेट हाउसिंग प्रोग्राम के तहत घर देंगे. (ANI)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.