मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट, इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के दो सैनिक; तेहरान में होगा अंतिम संस्कार – middle east conflict israel attack kills two iranian soldiers world news in hindi – Jagran

इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला किया, जिसमें ईरान वायु सेना के दो जवान मारे गए। इन जवानों का मंगलवार को तेहरान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया …और पढ़ें
इजरायल-ईरान संघर्ष (File Photo)
इजरायल का ईरान पर किया हवाई हमला। 
हमले में ईरान वायु सेना के दो जवान ड्यूटी पर मारे गए।
मारे गए जवानों का तेहरान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट इस वक्त बारूद के ऐसे ढेर पर बैठा है, जहां एक छोटी सी चिंगारी भी वैश्विक तबाही का सबब बन सकती है। इसी बीच सोमवार को इजरायल ने ईरान की संप्रभुता को तार-तार करते हुए उसके सीने पर भीषण हवाई हमला बोल दिया। इस आक्रामक प्रहार में ईरान की वायु सेना (एयर डिफेंस) के दो जवान मारे गए। 
ईरानी सेना ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बयान जारी कर बताया है कि सोमवार को हुए इजरायली हमले में मारे गए वायु सेना (एयर डिफेंस) के दो जवानों का मंगलवार को तेहरान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईरानी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान सोमवार को देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा (एयर डिफेंस ड्यूटी) पर तैनात थे। इसी दौरान इजरायल की तरफ से किए गए हवाई हमले की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। ईरान की सेना ने इन जवानों की शहादत की पुष्टि करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार को एक भव्य शोक सभा और अंतिम संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के बड़े सैन्य अधिकारी, सरकारी प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होंगे, जहां दोनों शहीदों को अंतिम विदाई दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- ‘बीबी, जरा संभलकर’, इजरायल ने ईरान पर किए हमले तो ट्रंप ने नेतन्याहू को चेताया

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News