मिडिल ईस्ट में 37वें दिन कुवैत पर बरसे ईरानी ड्रोन, ट्रंप की ‘48 घंटे’ वाली चेतावनी; क्या रुकेगा युद्ध? – Zee News

Iran Israel War Day 37 Update: ईरान द्वारा Israel पर हमले जारी रहे हैं. यरुशलम में जोरदार धमाके सुने गए. कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया. तेल अवीव और आसपास के इलाकों में हुए हमलों में कम से कम 5 लोग घायल हुए. इसके अलावा यमन की ओर से भी मिसाइल लॉन्च की गई. जिसे इजरायल ने रोकने की कोशिश की है.    
Iran Israel War Day 37 Update: मिडिल ईस्ट में Iran–Israel conflict अधिक खतरनाक होता जा रहा है.  युद्ध 37वें दिन में पहुंच गया है. इस दौरान कई नए हमलों और बढ़ते तनाव के साथ गुजरा. ईरान ने अपने हमलों का दायरा बढ़ाते हुए अब खाड़ी देशों तक पहुंच बना ली है. जबकि इजरायल और अमेरिका भी ईरान के अंदर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.
सबसे बड़ा घटनाक्रम कुवैत में देखने को मिला है. Iran ने कुवैत की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. जिन्हें Kuwait की एयर डिफेंस सिस्टम ने काफी हद तक रोक लिया. हालांकि, एक ड्रोन हमले में कुवैत सिटी की एक सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचा. लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
वहीं Israel पर भी हमले जारी रहे हैं. यरुशलम में जोरदार धमाके सुने गए. कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया. तेल अवीव और आसपास के इलाकों में हुए हमलों में कम से कम 5 लोग घायल हुए. इसके अलावा यमन की ओर से भी मिसाइल लॉन्च की गई. जिसे इजरायल ने रोकने की कोशिश की है.
दूसरी तरफ, ईरान के अंदर भी हमले तेज हो गए हैं. United States और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में कई जगहों पर बमबारी हुई. अर्दबील प्रांत में 3 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है. इसके अलावा एक पेट्रोकेमिकल प्लांट और अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.
तनाव उस समय और बढ़ गया जब Donald Trump ने ईरान को 48 घंटे के अंदर शांति समझौता स्वीकार करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़े हमले किए जाएंगे. लेकिन ईरान ने इस चेतावनी को खारिज करते हुए इसे बेकार और घबराहट भरा कदम बताया है.
दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक Strait of Hormuz को लेकर भी तनाव बढ़ गया है. ईरान ने संकेत दिया है कि वह कुछ देशों के जहाजों को गुजरने देगा. लेकिन दुश्मन देशों के लिए पाबंदियां जारी रहेंगी. लेबनान में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इजरायल ने दक्षिणी शहर टायर पर हमले किए. जिससे एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा. यहां Hezbollah पहले ही ईरान के समर्थन में युद्ध में शामिल हो चुका है.
मिडिल ईस्ट में कूटनीतिक कोशिशें भी जारी हैं. Recep Tayyip Erdogan ने इस युद्ध को खतरनाक स्थिति बताते हुए इसे खत्म करने की अपील की है. यह युद्ध अब कई देशों और मोर्चों पर फैल चुका है. लगातार हमलों, बढ़ते नुकसान और वैश्विक तनाव के बीच फिलहाल हालात शांत होते नजर नहीं आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भारत अस्त्र मिसाइल की तैनाती कर रहा है तेज, BDL ने 85 कंटेनरों का टेंडर निकाला; इनका इस्तेमाल कहां होगा
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News