Gemini Horoscope Today 24 December 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज आपकी जिज्ञासु प्रवृत्ति से कई नए मौके मिलने की संभावना है। मीटिंग में समझदारी के साथ सवाल करें। लोगों की बातों को ध्यान से सुनें। आज आप सीखने के मूड में रहेंगे। छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट से आपको कई फायदे होंगे। भरोसेमंद दोस्तों की बात आज जरूर मानें। दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहें। आज अपनी एनर्जी को फालतू चीजों में ना लगाएं। बाकी आज आपका पूरा दिन कैसा जाने वाला है, इसे जानने के लिए नीचे विस्तार से पढ़ें…
आज पार्टनर से बात करने के लिए समय निकालें। इससे आपको लोगों के बीच अपनापन और भी बढ़ेगा। रिश्तो में बेहतर समझदारी आएगी। कुछ पूछना हो तो प्यार से पूछें और उनकी बातों को ध्यान और धैर्य के साथ सुनें। इन्हीं छोटी-छोटी चीजों से ही प्यार गहराता है। आज के दिन पार्टनर के साथ मिलकर कोई जरूरी प्लान बनाएं क्योंकि इससे आपसी समझ बढ़ेगी। अगर आप सिंगल हैं तो किसी इवेंट या फिर ग्रुप को ज्वॉइन करने से सेम इंटरेस्ट के लोग आपको मिलेंगे।
आज प्रोफेशनल लाइफ सही जाने वाली है। आपकी तेज सोच से काफी फायदा मिलेगा। क्लैरिटी के साथ बात करेंगे तो चीजों को समझने और समझाने में दिक्कत नहीं होगी। बड़े प्रोजेक्ट्स को छोटे स्टेप्स में बांटेंगे तो सफलता आसानी से मिल जाएगी। अपनी टीम को हर एक ग्रोथ के बारे में बताते रहें। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनकी मदद भी करें। नई स्किल्स को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे तो नए मौके जल्दी-जल्दी मिलेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारी अपने ही कंधे पर ना लें। अगर चीजें ज्यादा लगें तो उसके लिए विनम्रता से मना भी कर सकते हैं। इस दौरान अपनी बात को सही तरीके से समझाने की कोशिश जररूर करें। मीटिंग के दौरान अच्छे आइडिया शेयर करें। साथ ही फैक्ट्स भी शेयर करें। टीम वर्क से आपका काम और चमकेगा। साथ ही आगे नए मौके मिलते जाएंगे।
पैसों के मामले में मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही जाने वाला है। अपनी प्लानिंग सही रखें। अपने छोटे से छोटे खर्चे का भी हिसाब रखें। बिल्स संभालकर रखें। हफ्ते में बचत करने की प्लानिंग करें। थोड़ा ही करें लेकिन बचत जरूर करें। इससे सही आदत बनेगी और साथ में आगे के लिए चीजें मजबूत होंगी। रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें। साथ ही जल्दबाजी में शॉपिंग का प्लान ना बनाएं। अगर पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना है तो किसी भरोसेमंद और अनुभवी दोस्त से सलाह लें। खर्चे के लिए सिंपल रूल बना लें। साथ ही एक नोट रखें जिसमें सब कुछ लिखते जाएं। ऐसा करने से आपका तनाव कम होगा। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा।
आज मिथुन राशि के जातकों की एनर्जी सही रहने वाली है। बस आपको थोड़ी बहुत चीजों का ख्याल रखना है। एक्टिविटी के बीच आराम भी करें। हल्की स्ट्रेचिंग करेंगे तो आज अच्छा महसूस होगा। तनाव हो तो गहरी सांस लें। साथ ही अगर थोड़ी देर टहल लेंगे तो मूड अच्छा हो जाएगा। आज के दिन हल्का वेज खाना ही लें। दिन भर पानी पीते रहें। देर रात तक फोन ना चलाएं। साथ ही घर में देर रात स्नैक्स वगैरह ना लें। एक चीज सुनिश्चित कर लें कि आपके सोने का टाइम एक ही हो। योग अभ्यास को रूटीन में शामिल करें। खाने में सीजनल फलों और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें।
ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक
कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी
प्रतीक: जुडवा
तत्त्व: वायु
शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े
राशि स्वामी: बुध
शुभ दिन: बुधवार
शुभ रंग : सिल्वर
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रत्न: पन्ना
मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-
प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ
अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु
उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर
कम अनुकूलता: कन्या, मीन
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play