कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार थीं, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने शिकायत की थी कि नटराजन ने तेलंगाना में उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी। केवट के वकील संकेत गुप्ता के अनुसार, नटराजन के एफिडेविट में इस मामले का जिक्र नहीं था, जिसके आधार पर नामांकन खारिज कर दिया गया। यह घटना मध्य प्रदेश की राज्यसभा चुनाव को नाटकीय बना रही है, जहां भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार को उतारकर सस्पेंस बढ़ा दिया है।
मीनाक्षी नटराजन राहुल गांधी की पुरानी टीम की सदस्य हैं और कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं। नटराजन 2008 में राहुल गांधी की ओर से एआईसीसी सेक्रेटरी के रूप में केंद्रीय पार्टी सर्कल में शामिल की गईं। 2009 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की ओर से चुनी गईं युवा नेताओं में शामिल थीं। उन्होंने मंदसौर सीट से जीत हासिल की, जो कांग्रेस छह बार भाजपा से हार चुकी थी। हालांकि 2014 और 2019 में वे उसी सीट पर भाजपा के सुधीर गुप्ता से हार गईं।
फरवरी 2025 में मीनाक्षी नटराजन को एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी बनाया गया, जिससे वे फिर सुर्खियों में आईं। उनकी राजनीतिक यात्रा राहुल गांधी के विश्वास और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस की रणनीति को दर्शाती है। नामांकन रद्द होने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने के बाद से यह सब शुरू हुआ।
मीनाक्षी नटराजन ने इसे सीट चोरी बताया और आरोप लगाया कि उनके वकीलों की दलीलें नहीं सुनी गईं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि आयोग ने उन्हें 40 मिनट इंतजार करवाया और फिजिकल सुनवाई नहीं होने दी। कांग्रेस ने आयोग को ज्ञापन सौंपा है और कानूनी विकल्प खुला रखा है।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play