मुंबई में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बीच सड़क पर युवक की हुई मौत – Aaj Tak

Feedback
मुंबई के लालबाग इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 26 साल के युवक की मौत हो गई. यह हादसा लालबाग के पुल पर हुआ, जिससे मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.
 
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान धारावी के रहने वाले तिप्पन्ना शंकट अप्पा के रूप में हुई है. वह चिंचपोकली से लालबाग जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तिप्पन्ना मोटरसाइकिल से गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक गम्मा प्रसाद टिटर (52) को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है.  इस घटना के कारण पुल पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
घटना के बाद अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें. वहीं तिप्पन्ना की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उसके परिवार को त्वरित न्याय मिले.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News