Feedback
मुंबई के दक्षिणी हिस्से में स्थित नेवल डॉकयार्ड में गुरुवार देर शाम आग लगने की घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में हलचल मच गई. आग डॉकयार्ड के अंदर मौजूद एक वेस्ट स्टॉकयार्ड में लगी थी. आग रात करीब 10:25 बजे लगी.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आग कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने तिरछी दिशा में लगी थी. घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना की फायर टेंडर टीम मौके पर पहुंची और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया.
#WATCH | Maharashtra | Fire broke out in one of the waste stockyards at the Naval Dockyard in Mumbai. The fire has been brought under control. No casualty has been reported. The cause of the fire is being investigated. pic.twitter.com/OyudWuJa5C
समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया गया.
मुंबई नेवल डॉकयार्ड की आग में कोई हताहत नहीं
नौसेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है.
नेवल डॉकयार्ड की आग का VIDEO वायरल
घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने आग की लपटों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियोज में दूर से उठता धुआं और आग की चमक देखी जा सकती है.
फिलहाल अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू