मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी और…जानलेवा हमले के बाद बोले फारूक अब्दुल्ला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल – Zee News

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की चर्चा पूरे देश में है. इस घटना के बाद बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने जीवन में किसी के साथ बुरा नहीं किया, इसलिए यह समझ पाना मुश्किल है कि आरोपी ने उन्हें टारगेट क्यों किया.
Trending Photos
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की चर्चा पूरे देश में है. राज्यसभा में भी ये मुद्दा उठा. इस घटना के बाद उनसे गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत भी की. पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है. इस घटना के बारे में बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मैं जब कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी. तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया, बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने 2 गोलियां चलाईं.

आगे कहा कि मैं न तो इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है. मुझे नहीं पता कि उसका मकसद क्या था. सवाल यह है कि उस शादी समारोह में सभी बड़े-बड़े लोग थे और वहां कोई पुलिस का इंतजाम नहीं था. इसके अलावा कहा कि उन्होंने जीवन में किसी के साथ बुरा नहीं किया, इसलिए यह समझ पाना मुश्किल है कि आरोपी ने उन्हें टारगेट क्यों किया. उन्होंने अपने पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) की भी सराहना की और कहा कि समय रहते PSO की तत्परता से उनकी जान बच गई.

 

Add Zee News as a Preferred Source


अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मैं जब कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज़ सुनाई दी…तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने  pic.twitter.com/9ZjoZPtWgb
March 12, 2026
पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला जम्मू में शादी समारोह में शरीक होने पहुंचे थे, जहां कार्यक्रम में उनपर फायरिंग हुई थी. गनीमत रही कि वो इस हमले में बार-बार बच गए थे. इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट कर बताया कि उनके पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं. इसका वीडियो भी सामने आया था.
हमलावर की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है. वह कार्यक्रम में बंदूक लेकर पहुंचा था. मौका मिलते ही उसने फायरिंग की. लेकिन तुरंत ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. (ANI)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News