मेजर बनकर हिंदी जनता का दिल जीत चुके अदिवि शेष, डकैत बनकर करेंगे कमाल! – AajTak

Feedback
काफी दिनों से साउथ की किसी फिल्म ने हिंदी में जोर आजमाने की कोशिश नहीं की है. पिछले पांच महीनों से तो धुरंधर के धमाके में बाकी फिल्में कहीं दिखाई भी नहीं दे रहीं. पर अब साउथ से आ रही फिल्म डकैत, हिंदी दर्शकों के सामने भी टेस्ट के लिए तैयार है. तेलुगु सिनेमा के यंग स्टार अदिवि शेष और नॉर्थ से साउथ तक नाम बना रहीं मृणाल ठाकुर, डकैत में एक प्रेम कथा लेकर आए हैं जिसमें एक तगड़ा ट्विस्ट छुपा है.
हिंदी दर्शकों को इंप्रेस करने की कोशिश में डकैत
डकैत एक एक्स कपल की कहानी है जो साथ में क्राइम किया करते थे. ऐसे ही एक मौके पर बात बिगड़ी तो एक ने रास्ता बदल लिया. लेकिन दूसरे को बदला चाहिए. और इसके लिए उसे अपने पुराने साथी की जरूरत है. डकैत की खासियत ये है कि ये हिंदी में डब नहीं हुई है, बल्कि इसे हिंदी और तेलुगु में एकसाथ शूट किया गया है. अदिवि और मृणाल ने इसे हिंदी दर्शकों में प्रमोट करने की काफी कोशिश भी की.
जहां मृणाल को हिंदी दर्शक अच्छे से पहचानते हैं, वहीं अदिवि का भी हिंदी जनता से एक मजबूत इंट्रो हो चुका है. 2022 में अदिवि की पैन इंडिया फिल्म मेजर, हिंदी में भी कामयाब रही थी. उन्होंने फिल्म में जिस तरह 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप ऊन्नीकृष्णन का किरदार निभाया था, उससे दर्शक बहुत इंप्रेस हुए थे. हिंदी दर्शकों के लिए डकैत में एक और दिलचस्प चीज ये है कि फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप इसमें विलेन का रोल कर रहे हैं.
धुरंधर 2 के सामने फंसी डकैत
डकैत पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 का माहौल देखते हुए मेकर्स ने इसे 10 अप्रैल के लिए टाल दिया. जहां धुरंधर 2 के चलते डकैत पहले टल गई थी, वहीं मेकर्स ने आदित्य धर की फिल्म से चर्चा में आए राकेश बेदी से ही फिल्म का प्रमोशन भी करवाया. पर धुरंधर 2 ही मेजर के लिए बड़ा खतरा भी है. पिछले एक हफ्ते में रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी स्लो तो हुई है, मगर वीकेंड में फिर से इसके दर्शक बढ़ेंगे. ऐसे में डकैत जैसी छोटी रिलीज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 
शुक्रवार को फाइनली ये मिक्स रिव्यूज के साथ थिएटर्स में पहुंच चुकी है. हालांकि पब्लिक का रिस्पॉन्स फिल्म के लिए पॉजिटिव साइड पर ज्यादा है. देखना है कि मेजर बनकर हिंदी जनता को इंप्रेस कर चुके अदिवि शेष, अब डकैत बनकर क्या कमाल करते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News