'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना…', AAP के एक्शन पर राघव चड्ढा का रिएक्शन – aajtak.in

Feedback
आम आदमी पार्टी (AAP) के द्वारा किए गए हालिया फेरबदल के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो के एक इमोशनल मैसेज शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
राघव चड्ढा ने अपने पोस्ट में लिखा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना. मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं.” पिछले कुछ समय से चड्ढा की चुप्पी और पार्टी के बड़े फैसलों से दूरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं.
राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए कहा, “मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं. क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया?”
‘जनता के मुद्दे पर बात करता हूं…’
राघव चड्ढा ने कहा, “ये सवाल मैं इसलिए कर रहा हूं कि आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को यह कहा है कि संसद में राघव चड्ढा को संसद बोलने का मौका न दिया जाए. भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा. मैं तो जब बात करता हूं, जनता के मुद्दे पर बात करता हूं, आम आदमी की बात करता हूं.”
Silenced, not defeated

My message to the ‘aam aadmi’

खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ

‘आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News