मैट्रिक परीक्षा का तीसरा दिन, भागलपुर में कड़ी सुरक्षा: 62 सेंटर्स पर वीडियोग्राफी और CCTV से निगरानी; तीन ल… – Dainik Bhaskar

बिहार मैट्रिक परीक्षा का आज तीसरा दिन है। दोनों पालियों में सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिन परीक्षार्थियों की मातृभाषा हिंदी है, वे दूसरी भाषा के रूप में संस्कृत, फारसी, अरबी या मगही में से किसी एक एग्जाम दे रहे हैं।
भागलपुर में कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेंटर के बाहर तीन लेयर में जांच के बाद ही छात्रों को एंट्री दी गई। जूते-मोजे उतरवाए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की मनाही
हर सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल, केंद्रीय अधीक्षक, दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली। छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, ब्लूटूथ ले जाने की सख्त मनाही है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई है। किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
9:00 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा
सदर अनुमंडल में 42 केंद्र पर प्रति पाली 16,576 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नवगछिया अनुमंडल में 10 केंद्रों पर 3,372 और कहलगांव अनुमंडल में 9 केंद्रों पर 3,286 परीक्षार्थी शामिल हैं।
पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली के लिए 1:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News