Gurugram News: गुरुग्राम में 19 साल की त्रिपुरा की लड़की से एक युवक के बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जो उसकी गर्लफ्रेंड है. युवती की मां ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
Trending Photos
Gurugram Crime News: देश के त्रिपुरा से सपने लेकर हरियाणा के गरुग्राम में पढ़ने आई लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरिंदगी की हदें इस कदर पार की गई कि इसके बारे में सोचने पर रूह कांप उठेगी. गुरुग्राम में लिव-इन-पार्टनर ने अपनी गर्लफ्रेंड से मारपीट कर उसे घायल कर दिया.
गुरुग्राम में 19 साल की त्रिपुरा की लड़की से एक युवक के बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जो उसकी गर्लफ्रेंड है. युवती की मां ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर थाना पुलिस को एक महिला ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने एक कमरे में रखा हुआ है और उसे प्रताड़ित कर रहा है. जिस पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता की बेटी मिली, जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड ने मारपीट की हुई थी, जिसको तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल किया गया, मगर हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ICU में भर्ती करवाया गया.
पीड़िता ने शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि सेक्टर 69 में दोनों लिव-इन में थे. आरोपी शिवम इस पर शक करता था और इसके साथ लगातार मारपीट करता था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान दिल्ली निवासी 19 वर्षीय शिवम के रूप में हुई.
बता दें कि पीड़ित लडकी ने अपनी मां को फोन पर आपबीती सुनाई और बोली कि मां बचा लो, मैं मर जाऊंगी. तीन दिन तक लड़की हैवानियत का शिकार होती रही. पीड़िता की मां ने बताया उनकी बेटी त्रिपुरा के गुरुग्राम पढ़ने आई. यहां BSC बायोटेक सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रही है. यहां आने के बाद उसकी की दोस्ती दिल्ली के लड़के से ऑनलाइन हुई. दोनों बाते करने लगे. यहां दोनों साथ रह रहे थे और उसने बड़ी हैवानियत के साथ दरिंदगी दिखाई.
पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को सेनीटाइजर डाला गया, जो कि तीन दिन जलता रहा. मोबाईल तार से पैर को बांधकर चाकू से उंगलिया काटता रहा. इतना ही नहीं उसके मुंह में पेशाब करता रहा और होंटो को लाटर से जलाया.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी. आरोपी व पीड़िता के परिवार वालों की आपस में दोनों की शादी की बात चल रही थी. पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया और आरोपी, पीड़िता को परेशान करने लगा और उसके साथ मारपीट की. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में महिला बनी हैवान! मौसी ने ही ली भांजे की जान? जानें क्या है मामला
Input: Devender Bhardwaj
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.