मोहाली: शादी तुड़वाई और फिर दी धमकियां! लिव-इन पार्टनर की हैवानियत से तंग आकर लड़की – ABP News

Mohali News: पंजाब के मोहाली के सेक्टर 80 से एक हैरान और दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां एक पीजी में 22 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान रिधिमा के रूप में हुई है, जो कि अबोहर फाजिल्का की रहने वाली है.
रिधिमा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर ओम तरुण शिव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और परेशान करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी इस समय फरार है. हालांकि यह घटना फरवरी में हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब सिर्फ मामला दर्ज किया है. वह साढ़े तीन साल से मोहाली में ही रह रही थी.
रिधिमा के साथ मारपीट करता था तरुण 
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, रिधिमा पिछले साढ़े तीन सालों से मोहाली में ही रह रही थी और एक निजी कंपनी में काम कर रही थी. वह गुरदासपुर के रहने वाले ओम तरुण शिव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. यह आरोप है कि तरुण अक्सर रिधिमा के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक तौर पर परेशान भी करता था. उसने न सिर्फ रिधिमा का विवाह तुड़वाया, बल्कि उसे धमकियां भी देता रहा.
फरार आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
रिधिमा जिस पीजी में रहती थी, वह आरोपी के आधार कार्ड का उपयोग करके किराए पर ली गई थी. 27 फरवरी की फुटेज में दोनों के बीच ज़बरदस्त बहस हुई फिर दोषी मौके से चला गया. अपनी आत्महत्या से ठीक पहले, रिधिमा ने कनाडा में रह रही अपनी एक सहेली को फोन किया और सारी बातचीत बताई. अगले दिन 28 फरवरी को रिधिमा की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
रिधिमा अपने लिव-इन पार्टनर के साथ झगड़े के बाद मानसिक तनाव में थी. पुलिस अब आरोपी के स्टेटस का पता लगाने और परेशानी के ठोस सबूत इकट्ठा करने के लिए मोबाइल फोन डंप डेटा और उसके दोस्त के साथ बातचीत के रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News