मौजमाबाद पुलिस थाने में रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत प्रदेशव्यापी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में मौजमाबाद पुलिस थानाधिकारी अनीता, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र टीम, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस स्टाफ से गणेश, रामकिशोर, हनुमान, ओमप्रकाश और धर्मचंद भी उपस्थित थे।
अभियान की शुरुआत थाना परिसर से एक सामूहिक साइकिल रैली निकालकर की गई। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना था।
उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां आवश्यक हैं। साइकिलिंग, योग, रनिंग और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियां शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाती हैं। इसके साथ ही साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने से प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है और स्वच्छ पर्यावरण को प्रोत्साहन मिलता है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन ने मिलकर “फिट रहें, स्वस्थ रहें” का संदेश दिया। प्रतिभागियों में अभियान के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं और लोगों को नियमित व्यायाम तथा फिटनेस गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.