Feedback
यूपी के प्रतापगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लड़की की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से झुलस गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. यह मामला कोहंडौर थाना क्षेत्र का है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक चंदोका गांव के रहने वाले विकास कुमार यादव का लौलीपोख्ता गांव की युवती नीलू यादव (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीची युवती नीलू की शादी 2 मार्च को किसी अन्य युवक से तय कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर विकास ने यह खौफनाक कदम उठाया.
खेत में बुलाकर किया आग के हवाले
पुलिस के मुताबिक, विकास ने नीलू को खेत में मिलने बुलाया और आत्महत्या करने के इरादे से दोनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नीलू यादव की जलकर मौत हो चुकी थी.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि विकास यादव ने यह कदम उठाया. वह फिलहाल गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और बयान देने की स्थिति में नहीं है. उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू