यूट्यूबरों ने 10 वर्षीय छात्र को किया किडनैप, बाद में कहा फ्रैंक कर रहे थे – AajTak

Feedback
कानपुर में 10 साल के छात्र को किडनैपिंग करने के बाद 2 लाख की फिरौती मांगी गई. बच्चे के गायब होने से परिजन परेशान हो गए. जिसके बाद उन्होंने बच्चे की खोजबीन शुरू की. लेकिन करीब 2 घंटे बाद किडनैपर्स ने फ्रैंक की बात कहकर छात्र को छोड़ दिया. फिलहाल मां की शिकायत पर गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने करीब 48 घंटे में 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले. इसके बाद 3 नाबालिग समेत 8 यूट्यूबर को पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे और कान पकड़कर माफी मांगी. आरोपियों ने बोला कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे. डीसीपी साउथ ने पूरे मामले का शनिवार शाम खुलासा किया.
यह भी पढ़ें: 65 साल बाद घर लौटीं ‘मिठनी’, शादी के बाद डकैतों ने डकैती डालकर कर लिया था किडनैप
अब जानिए पूरा घटनाक्रम
बर्रा-8 के रहने वाले अमित शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं. परिवार में पत्नी प्रभाती, 10 साल का बेटा हर्षल और छोटा बेटा यशू है. हर्षल मेहरबान सिंह का पुरवा के स्कूल में कक्षा- 4 में पढ़ता है. अमित ने बताया कि बुधवार (11 फरवरी) की शाम करीब 7:30 बजे हर्षल घर के पास सब्जी खरीदने गया था. वहीं हर्षल ने बताया कि सब्जी लेने जाते समय मुझे रास्ते में 2 लड़के मिले. वो लोग मुझे अपनी बातों में उलझाकर केडीएमए स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गए.
वहां मुझे धमकाते हुए बोले कि ये फोन लो और अपनी मां को कॉल करो. उनसे 2 लाख रुपए मांगों. मैंने मम्मी को फोन किया और रोते हुए कहा कि कुछ लड़कों ने मुझे किडनैप कर लिया है. मुझे छोड़ने के नाम पर 2 लाख रुपए मांग रहे है. इसके बाद मैंने फोन काट दिया.
मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया
मोबाइल पर बेटे की कॉल आने के बाद मां प्रभाती परेशान हो गईं. घटना से परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए. वहीं 25 मिनट बाद दोबारा एक नए नंबर से मां के पास कॉल आई. इस बार किदवई नगर के यूपी किराना स्कूल के पास 5 हजार रुपए पहुंचाने की बात कही गई.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर विवाद, लड़की के बॉयफ्रेंड ने रची साजिश… छात्र को किडनैप कर किया कत्ल, कोचिंग के लिए घर से निकला था
रात करीब पौने 9 बजे किडनैप करने वाले लड़कों ने अपने को यूट्यूबर बताया. उन्होंने इसे मजाक बताया और कहा कि हम लोग फ्रैंक कर रहे थे. घटना के बाद मां ने एफआईआर दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू की.
पुलिस ने 150 फुटेज खंगाले, पकड़ में आए यूट्यूबर
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई. जांच के दौरान पता चला कि गुजैनी थाने के ही रहने वाले 2 बच्चों ने फिरौती की रकम मांगी थी. दोनों ने आंध्र प्रदेश और कन्नौज के मोबाइल नंबर से कॉल किया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें लगी थीं. घटनास्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.
इसमें ई-ब्लॉक कच्ची बस्ती के अरविंद सिंह, जरौली ईडब्ल्यूएस के चंदन कुमार, वरुण विहार के लकी, बर्रा-8 के मो. शाहिद, बर्रा-8 ई ब्लॉक के अमन कटियार और 3 अन्य नाबालिग लड़के कैद हुए थे. जांच में सामने आया कि अमन कटियार के खिलाफ गुजैनी और डेरापुर थाने में चोरी के 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं.
आरोपियों के फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो
आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि हम लोग सोशल मीडिया देखकर वीडियो बनाते थे. फिर उसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे. सभी आरोपियों के इंस्टाग्राम आईडी में 150 से 200 कई तरह के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News