यूपी के मंत्री संजय निषाद की गाड़ी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया, जब राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब मंत्री फतेहाबाद रोड से आगरा की ओर जा रहे थे. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
कुत्ते को बचाने में लगी ब्रेक, पीछे से कार ने मारी टक्कर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री संजय निषाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के लिए जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाया, पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री की कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे के वक्त मंत्री संजय निषाद के साथ आगरा निवासी अजय राज भी मौजूद थे, जिन्हें पूर्व में बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. दोनों ही लोग इस दुर्घटना में सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए फतेहाबाद रोड पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.
मंत्री सुरक्षित, कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना अचानक ब्रेक लगने के कारण हुई, जिसमें पीछे से आ रही कार संतुलन नहीं बना सकी और टकरा गई. मामले में आगे की जांच की जा रही है, हालांकि किसी प्रकार की आपराधिक लापरवाही की पुष्टि नहीं हुई है.
फतेहाबाद रोड आगरा की प्रमुख सड़कों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. हादसे के बाद मंत्री संजय निषाद ने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News