यूपी के हापुड़ में एनकाउंटर… पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी पकड़ा गया – AajTak

Feedback
यूपी के हापुड़ में एक इनामी और शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई उस वक्त हुई, जब हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे. इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई.
क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल बदमाश को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी 20 हजार का इनामी है और थाना बहादुरगढ़ हापुड़ से फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हापुड़ और अमरोहा में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.
उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद की है. घायल बदमाश को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 
यह भी पढ़ें: औरैया: टीचर के घर डकैती का सनसनीखेज खुलासा, बहन का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड; एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली
इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. चेकिंग के दौरान बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी. इस दौरान इनामी को पकड़ लिया गया. 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था. पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News