—विज्ञापन—
Arijit Singh Favorite Song: अरिजीत सिंह कई लोगों के फेवरेट सिंगर है. उनके गाए रोमांटिक गाने लगभग हर किसी के फेवरेट लिस्ट में मिल जाएंगे. लेकिन कभी आपने सोचा है कि उनका खुद का फेवरेट गाना कौन सा हो सकता है? आइए जानते हैं.
अरिजीत सिंह आज के समय में भारतीय संगीत जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. उनकी आवाज़ का जादू हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. चाहे दुख भरे नगमे हों या रोमांटिक गाने, अरिजीत की आवाज़ सीधे दिल को छू लेती है.
अरिजीत को क्लासिकल से लेकर कई तरह के संगीतों की गहरी समझ है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस सिंगर का अपना पसंदीदा गाना कौन सा है? इस सवाल का जवाब उन्होंने The Music Podcast में दिया.
उस पॉडकॉस्ट ने अरिजीत ने अपना फेवरेट गाने का नाम बताया. Ceilings,जिसको अमेरिकन सिंगर Lizzy McAlpine ने गाया है, उनका फेवरेट गाना है. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया, इसका म्यूजिक उन्हें बहुत प्रभावित करता है.
हालांकि, उन्हें पुराने गाने भी पसंद हैं, जिनके बारे में अक्सर बात किया करते हैं. वे दिग्गज गायक किशोर कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. अरिजीत का मानना है कि पुराने गानों में जो सादगी और गहराई होती थी, वह आज के दौर में कम ही देखने को मिलती है.
अरिजीत सिंह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंटरव्यू में यह भी साझा किया कि उन्हें बहुत ज्यादा शोर-शराबे वाले गाने पसंद नहीं हैं. वे ऐसे संगीत की तलाश में रहते हैं जो आत्मा को सुकून दे. यही कारण है कि उनके खुद के गाए हुए गानों में भी अक्सर एक ठहराव और शांति महसूस होती है.
अरिजीत ने सबसे पहले 2005 में रियलिटी शो में भाग लिया. इसके बाद कई नाकामियाबियों के बाद उन्हें आशिकी 2 में तुम ही हो गाने से जनता का बेशुमार प्यार मिला. इसके बाद अरिजीत लगातार हर तरह के गानों को गाने के लिए जाने जाते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in