ये 10 दिग्गज हैं WWE प्रीमियम लाइव इवेंट के किंग, सबसे ज्यादा मैच जीतकर उड़ाया गर्दा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE द्वारा पूरे साल प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जाता है. वीकली शो में इनमें होने वाले मैचों की कहानी आगे बढ़ाई जाती है. कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट रेसलमेनिया होता है. WWE द्वारा अब इनका प्रसारण यूएस के बाहर से भी किया जाता है इस साल की शुरुआत में हुआ रॉयल रंबल सऊदी अरब में हुआ था. प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच लड़ना और जीत हासिल करना सभी का सपना होता है. हर किसी को ये मौका नहीं मिल पाता है. यहां हम आपको दस दिग्गजों के बारे बताएंगे जिन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की है.
द अंडरटेकर ने करीब 30 साल तक फैंस का मनोरंजन किया. कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया. प्रीमियम लाइव इवेंट में सबसे ज्यादा जीत के मामले में टॉप पर टेकर का नाम आता है. उन्होंने 107 मुकाबलों में जीत हासिल की.
जॉन सीना ने दिसंबर 2025 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. 2025 में उन्होंने लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच लड़ा. सबसे ज्यादा जीत के मामले में वो दूसरे नंबर पर है. उन्होंने 100 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
2022 से ट्रिपल एच हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में काम कर रहे हैं. उनके एरा में बढ़िया काम हो रहा है. बतौर रेसलर भी ट्रिपल एच ने जबरदस्त एक्शन दिखाया था. उन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट में 92 मैचों में जीत दर्ज की है.
रैंडी ऑर्टन भी 2002 के बाद से लगातार कंपनी में काम कर रहे हैं. WWE ने हमेशा उन्हें बड़ा पुश दिया है. ऑर्टन भी प्रीमियम लाइव इवेंट में 82 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं. वो आगे जाकर ट्रिपल एच को पीछे कर सकते हैं.
रोमन रेंस को भी WWE ने हमेशा बड़ा पुश दिया है. 2020 से 2024 तक वो चैंपियन रहे थे. उनका टाइटल रन 1316 दिन का रहा था. रेंस अभी तक प्रीमियम लाइव इवेंट में 78 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुके हैं.
ऐज मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे हैं. WWE में भी लंबे समय तक उन्होंने एक्शन दिखाया. WWE ने हमेशा उन्हें पुश दिया. ऐज ने प्रीमियम लाइव इवेंट में 74 मैचों में जीत दर्ज की है.
केन का WWE करियर भी ऐतिहासिक रहा है. वो अपने खतरनाक कैरेक्टर्स के लिए जाने जाते थे. उन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट में 70 मैचों में जीत हासिल की है.
सैथ रॉलिंस भी लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं. कंपनी में हमेशा उन्होंने टॉप स्टार के रूप में काम किया. प्रीमियम लाइव इवेंट में वो भी 70 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं. आगे जाकर वो कुछ दिग्गजों को पछाड़ सकते हैं.
शॉन माइकल्स ने कई साल पहले रिटायरमेंट ले लिया था. मौजूदा समय में वो NXT की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. प्रीमियम लाइव इवेंट में वो 54 मैचों में जीत प्राप्त कर चुके हैं.
क्रिस जैरिको ने लंबे समय तक WWE में काम किया. वो AEW का हिस्सा भी बने. WWE प्रीमियम लाइव इवेंट में जैरिको का भी बढ़िया प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 54 मैचों में जीत हासिल की है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News