रंगनायक द लेफ्ट थियेटर जसम का नुक्कड़ लाइव थियेटर शुरू – Dainik Bhaskar

िसटी िरपोर्टर | बेगूसराय
रंगनायक द लेफ्ट थियेटर जसम द्वारा आयोजित दो दिवसीय छठे नुक्कड़ लाइव थियेटर महोत्सव का शुभारंभ दिनकर कला भवन के मुख्य द्वार पर “खामोशी के खिलाफ इंकलाब के लिए” थीम के साथ हुआ। पहले दिन दर्शकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सशक्त प्रदर्शन देखने को मिला। महोत्सव की पहली प्रस्तुति पटना की टीम कारवां द्वारा प्रमोद यादव के निर्देशन में नाटक “पोल खोल जादूगर” रही। यह नाटक हास्य-व्यंग्य से भरपूर था, जिसमें प्रमोद यादव और राजन कुमार ने प्रभावशाली अभिनय किया। प्रस्तुति ने दर्शकों को हंसाते हुए सामाजिक विडंबनाओं पर सोचने को भी मजबूर किया।
दूसरी प्रस्तुति “मै वर्तमान हूं” सहरसा की टीम शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा मंचित की गई। इसका निर्देशन युवा रंग निर्देशक कुंदन वर्मा ने किया। इस नाटक की खास बात यह रही कि इसमें शामिल सभी कलाकारों की यह पहली प्रस्तुति थी। नाटक में युवाओं की बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ कुमार ने डफली बजाकर किया। जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा कि समाज में बढ़ती नफरत और अन्याय के खिलाफ कलाकारों को मुखर होना होगा। उन्होंने जनपक्षधर सांस्कृतिक आंदोलन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान दरभंगा के रुपक कुमार, रविरंजन, पुष्कर प्रसाद सिंह और शगुफ्ता ताजवर ने काव्य पाठ किया। पटना के अनिल अंशुमन, पुनीत पाठक तथा अन्य कलाकारों ने जनगीतों से माहौल जीवंत बना दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News