राजस्थान में फर्जी जॉइनिंग लेटर से ठगे गए युवा, लाखों की रकम हड़पी – Hindustan

स्टेट क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाले भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी खुद को आर्मी का जवान बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनु सिंह उर्फ अनु पुत्र अर्जुन जाट निवासी बृज नगर कॉलोनी, थाना मथुरा गेट, भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2018 में आर्मी से भाग गया था और उसके बाद अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।

यह मामला उस समय उजागर हुआ जब गंगासिंह और प्रवीण भाटी नाम के दो युवकों ने 5 अप्रैल 2023 को ओसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 19 दिसंबर 2022 को उनकी मुलाकात अनु सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को आर्मी का जवान बताते हुए उन्हें आर्मी और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 3.5 लाख रुपये की मांग की।

दोनों शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 10 लाख 70 हजार रुपये दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप पर जाली जॉइनिंग लेटर भेज दिए और इसके बाद उनका संपर्क पूरी तरह से बंद कर दिया। ठगी का शिकार बनने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत उप महानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और लगातार चार दिन तक रेकी की। सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आने वाला है। तकनीकी मदद और आसूचना संकलन के आधार पर जानकारी की पुष्टि की गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनु सिंह वर्ष 2018 में आर्मी से भाग गया था। सेना छोड़ने के बाद उसने ठगी और अपराध की राह पकड़ ली। उसी साल भरतपुर जिले के चिकसाना थाने की पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया था।

आर्मी से भगोड़ा होने के बावजूद वह खुद को आर्मी का बताकर युवाओं को विश्वास में लेता और फिर नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। अब पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कितने युवाओं को ठगा है।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एएसआई शैलेंद्र शर्मा ने किया। उनकी टीम में हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल बृजेश शर्मा और श्रवण कुमार शामिल रहे। इसके अलावा हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मथुरा गेट थाने के एसएचओ मदनलाल मीणा और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने इस ऑपरेशन में विशेष सहयोग किया। टीम की सतर्कता और रणनीति के चलते आरोपी को पकड़ना संभव हुआ।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जोधपुर ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया है। वहां आगे की जांच की जाएगी। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने कई और युवाओं को भी इसी तरह नौकरी का झांसा देकर ठगा है।

क्राइम ब्रांच अब आरोपी के नेटवर्क और उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आर्मी भर्ती जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करना गंभीर अपराध है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News