राजस्थान में रविवार को बदलेगा मौसम, इन इलाकों में होगी बारिश, गर्मी से राहत – AajTak

Feedback
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इन क्षेत्रों में हल्की धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हालांकि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
शनिवार को राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद चित्तौड़गढ़ में 38.8 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 38.4 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 35.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अस्थायी बदलाव संभव है. इससे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
अजमेर-जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना
इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 19 से 21 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम बदलाव से फसलों पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए किसानों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News