राजस्थान में सर्दी के चलते 24 जिलों में स्कूल बंद: कोहरे-ठंड से 2 मौत, गाड़ियां टकराईं, ट्रेनें-फ्लाइट लेट; … – Dainik Bhaskar

राजस्थान में आज सीजन का सबसे घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी रही। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक घनी धुंध रही। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरे के कारण एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया।
हादसे से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे जाम कर दिया था। वहीं, जयपुर के चौमूं एक स्कॉर्पियो और ईको कार में टक्कर हो गई थी। हादसे में 2 लोग घायल हुए। श्रीगंगानगर में भी बस और कार की भिड़ंत हो गई।
वहीं, जोधपुर के लूणी स्टेशन पर एक साधु की डेडबॉडी मिली। आशंका है कि वृद्ध ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। इधर, धुंध के कारण उदयपुर और जयपुर में एयरलाइंस कंपनियों ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है।
जयपुर सहित कई जिलों में 15 से ज्यादा ट्रेनें 3 घंटे तक लेट चली। वहीं, प्रदेश के 24 जिलों में 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी। कई जिलों में स्कूलों का टाइम भी बदला।
अब पढ़िए- राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम के हालात
जयपुर धुंध में छुपा: राजधानी जयपुर में इस सीजन की सबसे ज्यादा धुंध मंगलवार को रही। सुबह करीब 11 बजे तक शहर के अधिकतर हिस्सों में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। वहीं, जिले के चौमूं में कोहरे के कारण स्कॉर्पियो और ईको कार टक्कर हो गई। इसमें 2 लोग घायल हुए।
जोधपुर में ठंड से मौत: जोधपुर में भी इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। जिले के लूणी के रेलवे स्टेशन पर एक 60 साल के साधु की डेडबॉडी मिली। आशंका है कि साधु ने तेज सर्दी के कारण रात को दम तोड़ दिया। हालांकि, उसकी अब तक पहचान नहीं हुई है।
भरतपुर में कोहरे का कहर: बयाना में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण एक महिला की मौत हो गई। गहनौली थाना में क्षेत्र में महिला अपने घर के पास से सड़क क्रॉस कर रही थी, इसी दौरान एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे जाम कर दिया था।
श्रीगंगानगर में कार-बस टकराईं: राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में बीते एक सप्ताह से घना कोहरा छा रहा है। मंगलवार सुबह भी इन जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़-बीकानेर नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।
अब देखिए- राजस्थान में कोहरे-सर्दी से जुड़े PHOTOS…
मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News