राजाखेड़ा के दिहोली में पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार: पुलिस ने 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए, रामसिंह का पुरा… – Dainik Bhaskar

राजाखेड़ा उपखंड के दिहोली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एचपीएम 25 बोर की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर दिहोली थानाधिकारी सुखराम विश्नोई (आरपीएस प्रो.) के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर रामसिंह का पुरा गांव के पास मरैना से रैहना माता मंदिर रोड पर डैम से नई सड़क गोलीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई, जहां आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिहोली थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हथियारों के स्रोत और अन्य संभावित कनेक्शन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुखराम विश्नोई के साथ हेड कांस्टेबल जसराम, कांस्टेबल भरतराम, दीपेन्द्र और सतीश शामिल रहे। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृताधिकारी मनियां खलील अहमद के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News