—विज्ञापन—
Liver Failure Lakshan: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इसके खराब होने पर शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. लिवर शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है, मेटाबॉलिज्म को फायदे देता है, पाचन बेहतर करता है और पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है. ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है. खानपान अच्छा ना हो या लाइफस्टाइल की आदतें बुरी हों तो लिवर को खराब होते देर नहीं लगती है. ऐसे में लिवर की बीमारी और फेलियर की संभावना बढ़ सकती है. यहां जानिए लिवर खराब होने लगता है और लिवर फेलियर की संभावा बढ़ती है तो शरीर में कैसे लक्षण (Liver Failure Symptoms) नजर आने लगते हैं. ये लक्षण रात के समय खासतौर से दिखते हैं.
लिवर खराब होने पर शरीर पीला पड़ने लगता है. इसमें त्वचा ही नहीं बल्कि आंखों का सफेद हिस्सा भी पीला दिखाई देता है. इसे पीलिया कहते हैं.
लिवर फेलियर से फ्लुइड रिटेंशन होने लगता है. इससे पेट हर समय फूला हुआ नजर आता है और असहजता महसूस होती है. पैरों में सूजन और दर्द होना भी लिवर फेलियर के लक्षणों में शामिल है.
लिवर फेलियर में त्वचा पर खुजली हो सकती है. ऐसा शरीर में बिलुरुबिन के बिल्डअप के कारण होता है. यह खुजली हाथ-पैरों पर ज्यादा होती है.
लिवर फेलियर के लक्षण पेशाब और मल में नजर आने लगते हैं. पेशाब का रंग गाढ़ा हो सकता है और मल का रंग हल्का नजर आता है.
शरीर में हर समय थकान महसूस होने लगती है. अगर बिना किसी कारण के या बिना कोई काम किए भी शरीर थका हुआ महसूस करता है तो यह लिवर की दिक्कतों का लक्षण हो सकता है.
अगर आपका लिवर ठीक नहीं रहता है और आपको ये लक्षण शरीर पर नजर आने लगते हैं तो इलाज में बिल्कुल भी कोताही ना करें. लिवर को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह मानना जरूरी है. यह भी पढ़ें – घर में चेक करते हैं बीपी तो डॉक्टर से जान लीजिए सही तरीका, गलत तरह से झूठी BP रीडिंग आएगी नजर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in