Feedback
Anant Ambani Birthday Cake: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने खास दिन को जरूरतमंद लोगों के लिए भी खास बनाया दिया है, अंबानी फैमिली गरीबों को खाना खिला रही है और उनको काफी दान भी दिया जा रहा है. इसके अलावा एनिमल लवर अनंत के इस खास पर जानवरों का भी चेकअप करवाया गया. अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका जानवरों के प्रति प्यार और विजन दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया पर अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूब सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनके जन्मदिन का केक भी काफी हटकर था. जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस खास दिन पर अंबानी फैमिली ने वंतारा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन भी किया गया. जहां जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स भी शामिल हुए, केक कटिंग सेरेमनी के दौरान तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं.
जामनगर में वंतारा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर अनंत अंबानी ने बर्थडे केक काटा. उनका केक भी वंतारा थीम पर बेस्ड था, जो नेचर और वन्यजीवों के प्रति अनंत के समर्पण और प्यार को दिखा रहा था वीडियो में देखा जा सकता है कि केक काटते हुए अनंत के साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी भी खड़े हैं और सब लोग उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं. केक काटने के बाद राधिका अपने हाथ से अनंत को केक खिलाती हैं.
इस बार अनंत अंबानी का केक किसी आम केक जैसा नहीं था, बल्कि इसे एक खुली किताब के तौर पर डिजाइन किया गया था. केक के हर पेज पर अलग-अलग मैसेज लिखे गए थे, जो उनके विजन और सोच को दिखा रहे थे. ‘Inspiring Minds, Protecting Wildlife’, ‘A New Chapter for Wildlife & Wisdom’ और ‘Launching a Legacy for Wildlife Education’ जैसी लाइनें इस केक को खास बना रही थीं.
केक की थीम साफ तौर पर वाइल्डलाइफ और नेचर से जुड़ी हुई थी. इसमें जानवरों की शेप, फूल-पत्तियां और प्राकृतिक चीजों की बारीक सजावट की गई थी. यह थीम उनके ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा से जुड़ी मानी जा रही है, जो जानवरों के संरक्षण और देखभाल के लिए समर्पित है.
इस शानदार केक को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि एक मैसेज और मिशन का प्रतीक था. केक के जरिए अनंत अंबानी ने अपने बर्थडे को एक नई दिशा दी, जिसमें केवल पार्टी ही नहीं बल्कि नेचर और वाइल्डलाइफ के प्रति जागरूकता का मैसेज भी शामिल था.
केक काटने के बाद अनंत ने अपने पापा मुकेश अंबानी के पैर छुए, जो दिखाता है कि वो सिर्फ पैसे से अमीर नहीं हैं, बल्कि उनके संस्कार भी बड़े हैं. अनंत ने जिस तरह से इतने सारे लोगों के सामने अपने पिता का आशीर्वाद लिया, उसे देखकर लोग काफी इंप्रेस हो गए हैं और उनके डाउन टू अर्थ नेचर की भी तारीफ कर रहे हैं.
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
अनंत और राधिका का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका अपने पति अनंत के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. अनंत को उनके खास दिन पर उनकी वाइफ और घर के स्टाफ ने खास बर्थडे सरप्राइज दिया, उन्होंने उनका गुलाब की पंखुड़ियों से खास डिजाइन बनाकर उनका घर में वेलकम किया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू