छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा दूसरी पर आयोजित की गई। पहले बार में पेपर लीक होने के बाद उस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जहां शुक्रवार को 12वीं की परीक्षा जिले के 102 परीक्षा केन्द्रों में हुई और इसमें 122 परीक्षार्थी अनु
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं के हिंदी परीक्षा जो 14 मार्च को हुई थी, उस परीक्षा को बोर्ड ने रद्द कर दिया था। पेपर लीक होने के बाद यह निर्णय लिया गया और 10 अप्रैल को यह परीक्षा होनी थी।
ऐसे में जिले में सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू हुई। जहां जिले में 12वीं परीक्षा को लेकर 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
जहां सबसे अधिक परीक्षा केन्द्र रायगढ़ विकासखंड में 22 था और सबसे कम परीक्षा केन्द्र घरघोड़ा ब्लॉक में 8 था।
सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। 12वीं की परीक्षा में 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि पिछले बार की परीक्षा में 115 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, ऐसे में इस बार 7 अधिक परीक्षार्थी अधिक अनुपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने दूसरी बार हुई परीक्षा के प्रश्नों को लेकर कहा कि प्रश्नपत्र पत्र सामान्य थे, इन्हें हल करने में कोई समस्या नहीं हुई।
कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुई इस संबंध में परीक्षा के नोडल भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। जिले में कहीं भी कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
जिले में 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा को लेकर पहले से तैयारियां कर ली गई थी। ताकि परिक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ब्लॉक- केन्द्र- कुल परीक्षार्थी- उपस्थित- अनुपस्थित धरमजयगढ़ – 15 – 1414 – 1386 – 28 घरघोड़ा – 8 – 689 – 675 – 14 खरसिया – 20 – 1415 – 1388 – 27 लैलूंगा – 13 – 774 – 763 – 11 पुसौर – 14 – 1104 – 1099 – 5 रायगढ़ – 22 – 2506 – 2475 – 31 तमनार – 10 – 853 – 847 – 6 —————————————— परीक्षा केन्द्र 102- 8755 – 8633 – 122
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.