रायबरेली में सनसनी; गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में मचा हड़कंप – Zee News

Rae Bareli News: रायबरेली में आज यानी रविवार सुबह एक गांव के बाहर पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी. 
 
 
Trending Photos
रायबरेली न्यूज/सैयद हुसैन अख्तर: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां गांव के बाहर पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी. यह नज़ारा देखकर ग्रामीण सन्न रह गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

जानें पूरा मामला ? 
दरअसल यह घटना राघनपुर गांव की है, जो मिल एरिया थाना इलाके में आता है. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया. प्रारंभिक जांच में युवक और युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालांकि, उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से पड़ताल
पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है. दोनों के बीच संबंध क्या था, यह भी जांच का विषय बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

मौके से कुछ अहम सबूत जुटाए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
गांव में दहशत का माहौल 
इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई. सुबह-सुबह इस नज़ारा को देखकर लोग सन्न रह गए. कई लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है.फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें :बदायूं हाइवे पर दो बसें आपस में टकराईं, तीन की मौत, 40 से ज्यादा घायल, सड़क पर मची चीख पुकार
 
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें ! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास,क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News