—विज्ञापन—
Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाने का फैसला किया है। राहुल गांधी की स्पीच के उन हिस्सों को भी हटाया जाएगा, जिन्हें वे ऑथेंटिकेट नहीं कर पाए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी संसद में राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें: ‘झूठ बोल रहा पब्लिशर, Amazon पर उपलब्ध है बुक’, नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान
बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर स्पीच देते हुए बीते दिन एपस्टीन फाइल्स पर बात की और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर आरोप लगाए। आरोपों के चलते केंद्र सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था, लेकिन अब सरकार अपने इस ऐलान से पीछे हट गई है, यानी अब सदन में प्रस्ताव पेश नहीं किया जाएगा।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश न करने का फैसला लेकर सरकार ने सदन में एक और गतिरोध पैदा होने से बचा लिया। वहीं विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के ऐलान को अविश्वास प्रस्ताव और मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। विपक्षी दल शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्र पर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’, केंद्रीय मंत्री ने पलटकर दिया ये जवाब
प्रियंका ने कहा है कि विशेषाधिकार हनन राहुल गांधी ने नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों ने किया है। वे देश का सौदा करके विशेषाधिकार का हनन कर रहे हैं. अमेरिका के सामने केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए। 140 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ दिया। इसका जवाब कौन देगा? चीन-डोकलाम के मुद्दे से हट रहे हैं। पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब का सच देश को कौन बताएगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in