केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रूसी तेल की खरीद पर सोमवार को अमेरिका को सख्त संदेश दिया है। हरदीप पुरी ने कहा है कि भारत ने रूसी तेल की खरीद में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से भीषण तबाही मची है। अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बावजूद अमेरिका इसे लेकर भारत को लगातार निशाना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी बेतुके तर्क देकर भारत पर मुनाफाखोरी तक के आरोप लगा चुके हैं। अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका को सख्त संदेश दे दिया है। हरदीप पुरी ने कहा है कि भारत ने रूसी तेल खरीदने में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत के ऊर्जा व्यापार ने वैश्विक बाजारों को स्थिर करने और कीमतों को काबू में रखने में मदद की है। पढ़ें पूरी खबर…
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का बाद से ही सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है। फिलहाल, उन्हें नया सरकारी आवास आवंटित नहीं किया है और इस दौरान वह एक नेता के घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि वह सोमवार को ही लंबे समय के बाद घर से बाहर आए थे और डॉक्टर से मिलने गए थे। 21 जुलाई को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देकर धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
शिक्षा जगत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए साफ किया कि टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना अब अनिवार्य है, तभी कोई शिक्षक सेवा में बना रह सकता है या प्रमोशन पा सकता है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि जो शिक्षक अपनी रिटायरमेंट की उम्र तक केवल पांच साल दूर हैं, उन्हें राहत दी जाएगी। ऐसे शिक्षक बिना टीईटी पास किए भी सेवा जारी रख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार और नांगरहार प्रांतों में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 800 से अधिक हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा में 2500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तालिबान सरकार के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप में 800 लोगों की मौत हो चुकी है और 2500 लोग घायल हैं। इस आपदा से कई गांव तबाह हो गए हैं। सरकार ने बताया कि सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन, खाद्य और सहायता टीमें प्रभावित लोगों को तत्काल मदद देने के लिए अपने प्रयास तेज कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के चलते पुराने लोहे के पुल को मंगलवास शाम से बंद कर दिया जाएगा। इस पुल से फिलहाल रेल परिचालन किया जा रहा है। पुरानी दिल्ली से आने-जाने वाली गाड़ियों को वैकल्पिक रूट से भेजा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों को इसे ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली एवं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play