Ramadan News: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सुन्नी हेल्पलाइन नंबर जारी की है, जिस पर लोग रोजा, नमाज और जकात से जुड़े सवाल कर, जवाब ले सकते हैं और जवाब ले सकते हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Ramadan News: रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में रोजेदारों के मसलों को लेकर सुन्नी हेल्पलाइन चलाई जा रही है, जिसमें रमजान, जकात, नमाज, सहरी से जुड़े सवालात दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली से पूछ सकते हैं. वहीं, रमजान को लेकर हर बार की तरह इस बार भी इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें तमाम मुसलमानों से अपील की गई है कि इस एडवाइजरी को फॉलो करें.
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी रमजान से जुड़े सवाल को लेकर सुन्नी हेल्पलाइन चलाई जा रही है, जो दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक की चलाई जाती है, जिसमें हेल्पलाइन नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 9140427677 नंबर जारी किए गए हैं. इसके अलावा ramzanhelpline2005@gmail.com ई-मेल और www.farangimahal.in वेबसाइट के जरिए भी सवाल भेजे जा सकते हैं.
उन्होंने बताया कि देश-विदेश से भी लोग रमजान से जुड़े सवाल करते हैं, जिनके जवाब दिए जाते हैं. वहीं, मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि रमजान को लेकर एडवाइजरी भी जारी करी गई है कि इस बार आप अगर नमाज पढ़ने मस्जिद जाते हैं, तो अपनी गाड़ियों को पार्किंग में लगाए, पब्लिक प्लेस में कुछ भी ना खाए पिए, सुबह सहरी में वक्त लाउडस्पीकर में बार-बार आवाज ना लगाएं, जिससे जो लोग बीमार हैं उनको दिक्कत ना हो. साथ ही गैर मुस्लिम को भी दिक्कत न हो. उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर में बार-बार आवाज ना लगाए, इस वक्त बोर्ड की परीक्षा चल रही है बच्चों को भी दिक्कत ना हो.
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.