पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा बाईपास पर गुरुवार शाम को निर्माण कार्य करा रहे एक साइट इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। शराब के नशे में धुत ग्रामीण ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई कर दी और दोबारा काम शुरू करने पर गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़ित इंजीनियर ने चार नामजद लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त राहुल दास उर्फ विजय दास को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी प्रत्यूष पांडेय एचसीएपीएल कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को वे लखपुरा बाईपास पर रॉकवेल की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान लखपुरा गांव का राहुल दास उर्फ विजय दास, जो नशे की हालत में था,अचानक खुदाई वाली जगह (अलाइनमेंट) पर आ गया। सुरक्षा के लिहाज से जब इंजीनियर ने उसे वहां से हटने को कहा,तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया।गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी राहुल दास ने अपने परिवार के सदस्यों को बुला लिया।इसके बाद राहुल दास, मदन दास, सुनीता देवी उर्फ पुनीता देवी और प्रीतम दास ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से इंजीनियर पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर के दांत और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। जाते-जाते हमलावरों ने काम बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा काम शुरू किया तो गोली मार देंगे।एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित इंजीनियर के आवेदन पर प्राथमिकी (कांड संख्या 12/26) दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play