लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे: 14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिविर्सटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांट… – Dainik Bhaskar

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना यूपी सरकार का 10वां बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। अब बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की जाएगी। इसके साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार दि
उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इसका आकार 9 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा है। यह पिछली बार के मुकाबले 12.9 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने पिछले साल 2025-26 के लिए 8.7 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था।
इससे पहले, सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे। विधानसभा गेट पर दोनों नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया। वित्त मंत्री ने सुबह अपने आवास पर पूजा-अर्चना की थी।
इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। बजट पेश होने से पहले सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि यह बजट केवल भ्रष्टाचार के लिए है। बजट में फिर से लूट होगी।
बजट से जुड़ी तस्वीरें देखिए-
बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News