लव राशिफल 24 फरवरी: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल – Hindustan

Today Love Rashifal 24 February 2026: प्यार के रिश्ते में कई चीजों को बारीकी से समझना होता है। एक छोटी सी गलती बड़ी गलतफहमी पैदा कर देती है। ऐसे में अगर पता चल जाए कि लव लाइफ में क्या होने वाला है तो काफी चीजें सही हो जाती हैं। नीचे जानें कि प्यार के मामले में मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज यानी 24 फरवरी का दिन कैसा होगा?
मेष (Aries): आज आपका मन लोगों से थोड़ा दूर रहने का करेगा। अगर आप सिंगल हैं तो लोगों के सामने मजबूत दिखने के लिए अपनी फीलिंग्स को ना दबाएं। आपको जो भी महसूस हो रहा है, सच बोलिए। अगर आप रिश्ते में हैं और पार्टनर किसी वजह से चुप है तो हो सकता है कि गलतफहमी बढ़ें। आपको समझना होगा कि दिखावा करने से अच्छा किसी का साथ निभाना है।
वृषभ (Taurus): आज आप अपने दिल की सुनें। अगर आप सिंगल हैं और कुछ अजीब महसूस हो तो हो सकता है कि ऐसा ही हो। अपने मन की आवाज को ध्यान से सुनें। इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो शांत रहिए। क्लैरिटी के साथ बात करें।
मिथुन (Gemini): आज ये चीज बहुत मायने रखेगी कि आपको कब और क्या कहना है? अगर आप सिंगल हैं तो आज जल्दबाजी में अपने दिल की बात ना कहें। सही समय का इंतजार करना सही होगा। अगर आप रिश्ते में हैं तो सही समय देखकर ही आज दिल की बात शेयर करें।
कर्क (Cancer): आज ऐसी सिचुएशन बनेगी कि आपको एहसास होगा कि आप सामने वाले शख्स को संभालना चाहते हैं लेकिन वो आपको समझ नहीं पा रहा है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको ज्यादा सफाई देने की जरूरत नहीं है।
सिंह (Leo): आज आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं, उसे कहने में डर महसूस हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो चुप रहने में समझदारी नहीं है। सच्चाई से बोलें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर आपके मन की बात खुद नहीं समझ पाएगा। आपको ये भ्रम दिमाग से हटाना होगा। ईमानदारी से आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
कन्या (Virgo): आज हो सकता है कि आपको प्यार जताना थोड़ा मुश्किल लगे। अगर आप सिंगल हैं तो सिर्फ केमिस्ट्री बनने का इंतजार मत करें। आज आपको खुद भी कोशिश करें। अगर रिश्ते में हैं तो यह मत सोचिए कि सामने वाला खुद समझ जाएगा और चीजें सही हो जाएंगी। छोटे-छोटे जेस्चर आप भी दिखाएं। इससे आप लोग करीब आएंगे।
तुला (Libra): आज अचानक से ही आपकी फीलिंग्स बढ़ेंगी। अगर आप सिंगल हैं तो जो भी कन्फ्यूजन हो, उसे क्लैरिटी के साथ कह दें। अगर रिश्ते में हैं तो किसी भी तरह का हिसाब-किताब रखने से आपको बचना होगा। पुरानी बातों को फिर से ना उठाएं क्योंकि बहस होने की संभावना है। साफ मन से बात करेंगे तो मन को शांति मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio): आज ऐसा हो सकता है कि आप अपनी कुछ इच्छाओं को अंदर ही दबा लें। अगर आप सिंगल हैं तो ये भूल जाएं कि सामने वाला शख्स आपके मन की बात समझ जाएगा। क्लैरिटी के साथ बात करें। रिश्ते में हैं तो दवाब ना बनाएं। एक-दूसरे को स्पेस देने से चीजें सही रहेंगी। जब भी बात करें ईमानदारी से ही करें।
धनु (Sagittarius): आपको समझ आएगा कि आज अपनी आजादी को भी रखते हुए रिश्ते को निभा सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो गहरे कमिटमेंट की इच्छा रखना गलत नहीं है। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपनी जरूरतों को पार्टनर के साथ शेयर करेंगे। पार्टनर के साथ वक्त बिताएं।
मकर (Capricorn): आप हमेशा से ही ज्यादा करते आए हैं और बदले में आपको कम ही मिलता है। अगर आप सिंगल हैं तो ज्यादा बोलने से पहले आज सोच-विचार कर लें। अगर रिश्ते में हैं तो ये समझने की कोशिश करें कि सपोर्ट बराबर है या नहीं? खुद की फीलिंग्स और खुद को भी महत्व दें।
कुंभ (Aquarius): आज आपको महससू हो सकता है कि आपकी भावनात्मक जरूरतें अब थोड़ी-थोड़ी बदल रही हैं। अगर आप सिंगल हैं तो अपनी नई जरूरतों को स्वीकार करने की कोशिश करें। रिश्ते में हैं तो पुरानी बातों को आज लागू ना करें। जो भी महसूस हो रहा हो, आज क्लैरिटी के साथ कह डालें।
मीन (Pisces): आज आपको अपनी फीलिंग्स भारी लग सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं तो खुद पर दबाव मत डालें। पहले खुद को समझने की कोशिश करें। रिलेशन में कुछ बदलाव की वजह से थोड़ी बहुत टेंशन हो सकती है। आपको परेशान नहीं होना है। बस एक-दूसरे से दूर भागने की कोशिश ना करें। जो महसूस हो रहा है उसे स्वीकार करें और साथ में रास्ता ढूंढने की कोशिश करें।
शॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News