लाइव मैच पर सट्टा खिलाते 4 जने गिरफ्तार; लाखों का लेनदेन उजागर – Dainik Bhaskar

जयपुर | आमने-सामने रहने वाले गैंग अब साथ मिलकर अपराध कर रहे हैं। रूपा गैंग के बदमाश और रवि VIT गैंग के युवक, जो पहले रामनगरिया थाना इलाके में अवैध हथियारों के मामलों में पकड़े जा चुके हैं और एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं, अब ऑनलाइन IPL सट्टा कारोबार में साझेदार बन गए हैं।
IPL टी-20 मैच के दौरान सट्टा खिलाने के मामले में DST ईस्ट और जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल तुलसीराम, कांस्टेबल देवेन्द्र और हरूराम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर स्थित गोकुल धाम अपार्टमेंट-2 के फ्लैट नंबर 203 पर दबिश दी, जहां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे मैच पर सट्टा संचालित किया जा रहा था। मौके से किशन मीणा (32), खालिद (24), कुशाल थदानी (30) और दिनेश (30) को गिरफ्तार किया ।
आरोपियों से लैपटॉप, आईपैड, 2 मोबाइल, 2 की-पैड फोन, कैलकुलेटर और 2 लाख से अधिक का ऑनलाइन हिसाब-किताब जब्त किया है। खालिद पूर्व में अवैध हथियार मामले में पकड़ा जा चुका है, जबकि किशन मीणा हिस्ट्रीशीटर और रूपा गैंग का सदस्य है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ‘ऑल पैनल एक्सचेंज’ एप के जरिए ग्राहकों को जोड़कर लाइव मैच पर दांव लगवाते थे। जीत-हार का भुगतान फोन और नकद के जरिए किया जाता था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News