वर्ल्ड अपडेट्स: केन्या के नैरोबी में मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, कई लोगों के हताहत होने की आशंका – Dainik Bhaskar

केन्या के नैरोबी में गुरुवार को एक छोटा मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। आशंका जताई गई है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक हताहतों के बारे में कोई खबर नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि वे अभी इस बारे में कोई डिटेल जानकारी नहीं दे सकते।
सेना ने भी इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केन्या एविएशन अथॉरिटी जल्द ही इस पर एक बयान जारी कर सकती है।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में बम विस्फोट, तीन की मौत, 13 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को बम विस्फोट हुआ है। जिसमें में तीन लोग मारे गए और तीन पुलिसकर्मियों सहित 13 लोग घायल हो गए।
जिला पुलिस अधिकारी ताहिर शाह ने बताया कि यह विस्फोट एक पुलिस गश्ती गाड़ी के पास हुआ, जिसमें एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया।
विस्फोट के बाद इलाके में गोलीबारी भी हुई। सुरक्षा बलों को तुरंत क्षेत्र में तैनात किया गया और घायलों को वाना हेडक्वार्टर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में इंटरनेट बंद किया, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) के आदेश पर यह कदम उठाया गया है। इसके पीछ सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। यह जानकारी द बलूचिस्तान पोस्ट ने दी है।
इंटरनेट बंद होने का असर लाखों लोगों पर पड़ा है। पढ़ाई, ऑनलाइन काम, कारोबार और सोशल मीडिया तक पहुंच पूरी तरह ठप हो गई है। खासकर छात्र और इंटरनेट से कमाई करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फैसला संभावित सुरक्षा खतरे के चलते लिया गया है। लेकिन सरकार ने अब तक इन खतरों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इंटरनेट सेवाएं कब तक बहाल होंगी।
बलूचिस्तान सरकार पहले ही सार्वजनिक सभाओं पर पाबंदी लगा चुकी है। ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक, राज्य के गृह विभाग ने 1 अगस्त से 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।
अमेरिका में यूनाइटेड एयरलाइंस की 800 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, तकनीकी खराबी वजह बनी
अमेरिका की प्रमुख विमान सेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस की तकनीकी गड़बड़ी के चलते बुधवार देर रात तक देशभर में 800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और सैकड़ों उड़ानें घंटों की देरी से चलीं।
इससे देश के भीतर और बाहर की यात्राएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा असर ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल एयरपोर्ट (IAH) पर पड़ा। यह यूनाइटेड एयरलाइंस का एक प्रमुख हब है।
एयरलाइंस ने बयान में बताया कि यह समस्या उनके डिस्पैच और फ्यूलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण हुई।
कंपनी ने कहा,
तकनीकी समस्या के कारण हम यूनाइटेड की उड़ानों को उनके डिपार्चर पर ही रोक रहे हैं। कि इस कारण और भी उड़ानों में देरी हो सकती है।
FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) ने पुष्टि की कि यह फैसला यूनाइटेड एयरलाइंस की ओर से लिया गया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News