karnataka News: हुबली में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. इससे पहले उसने एक नोट लिखा जिसमें उसने पत्नी के ऊपर टॉर्चर करने सहित कई आरोप लगाया है. जानें पूरा मामला.
Trending Photos
karnataka News: कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हुबली में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. मौत से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें कई बातों का जिक्र किया. इसे पढ़ने के बाद लोग आश्चर्य में पड़ गए हैं. युवक ने पत्नी के ऊपर कई आरोप भी लगाए और मौत की वजह का भी जिक्र किया. जानें पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला
अशोक नगर निवासी चामुंडेश्वरी पीटर मौत हो गई. दिल दहला देने वाले सुसाइड नोट में पीटर ने लिखा, “डैडी, मुझे खेद है पिंकी मुझे मार रही है. वह मेरी मौत चाहती है, उनके परिवार का दावा है कि पीटर की दो साल पुरानी शादी फिबी (उर्फ पिंकी) से हुई थी, जो एक निजी स्कूल की शिक्षिका थी, जो शादी के कुछ समय बाद ही उसका व्यवहार बदल गया था.
पीटर के रिश्तेदारों के अनुसार, पिंकी शुरू में सही थी लेकिन बाद में देर से घर लौटने लगी, विवाह के बाद वह कथित तौर के संबंध को बढ़ावा देने लगी. जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने विवाद को बढ़ा दिया और अपना घर छोड़ दिया और तलाक का नोटिस भेज दिया. मामले को लेकर पीटर की मां ने कहा कि उसने अदालत में समझौते के तौर पर 20 लाख रूपए मांगे. मानसिक टॅार्चर ने उसे बर्बाद कर दिया. जिस दिन युवक की मौत हुई उस दिन कार्यवाही के लिए दोनों को अदालत में पेश होना था.
मामले को लेकर उसके भाई ने लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी मौत से सच्चाई सामने आ जाएगी. अशोक नगर पुलिस ने पीटर की मौत के नोट और परिवार की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है. उसकी पत्नी पिंकी फरार चल रही है. जिसकी तलाश एसीपी शिवप्रकाश नाइक के नेतृत्व में एक विशेष टीम कर रही है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की पुलिस की जांच में क्या खुलासा होता है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.