Feedback
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में तीन युवतियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार गेस्ट हाउस में अवैध देह व्यापार चल रहा था, और संचालक से पूछताछ जारी है. ऐसी घटनाओं की लगातार रिपोर्ट से ‘शिव नगरी’ की सामाजिक छवि पर असर पड़ रहा है.
आपत्तिजनक हालत में मिले कपल
जानकारी के मुताबिक, मामला त्रिदेव मंदिर के पास स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस का है. एसीपी मुख्यालय के अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में SOG-2 टीम ने छापेमारी की, जिसमें गेस्ट हाउस के एक कमरे से तीन युवतियों और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. पुलिस को यह कार्रवाई सीपी संवाद हेल्पलाइन पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर करनी पड़ी.
आपत्तिजनक सामान बरामद
एसओजी-2 टीम की जांच में सामने आया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. बता दें कि कुछ ही दिनों पहले वाराणसी के कुंज बिहार कॉलोनी के एक फ्लैट में भी पुलिस ने इसी तरह का सेक्स रैकेट पकड़ा था. उस मामले में चार युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया था.
कोलकाता के कपल कर रहे थे संचालन
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि इस गिरोह का संचालन कोलकाता का एक दंपति कर रहा था, जो मोटर वर्कशॉप ट्रेनिंग के नाम पर अवैध देह व्यापार चला रहे थे. कुंज बिहार कॉलोनी की छापेमारी में यूज़्ड और अनयूज़्ड कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं.
ACP अपूर्व पांडेय ने कहा कि पुलिस इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू