भास्कर न्यूज | सिरोही
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से माय भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से चुने हुए युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के अग्रणी भूमिका की वकालत की थी। पहला चरण : विकसित भारत प्रश्नोत्तरी इसके तहत मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म पर 25 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले डिजिटल क्विज में 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग लेंगे। इसमें प्रतिभागियों के ज्ञान और भारत की उपलब्धियों के बारे में जानकारी की परीक्षा होगी। दूसरा चरण : निबंध और ब्लॉग लेखन इसमें पिछले चरण के विजेता लगभग 10 चुने गए विषयों जैसे , विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाने पर निबंध प्रस्तुत करेंगे। इसमें राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके विचार परिलक्षित होंगे।
प्रतियोगिता एमवाई भारत प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। तीसरा चरण : विकसित भारत विजन पिच डेस्क-राज्य स्तरीय प्रस्तुतियां दूसरे चरण में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर चुने विषयों पर विचार प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुतियों से प्रत्येक राज्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के चयन के लिए टीमों का गठन करेगा। चौथा चरण : भारत मंडपम में विकसित भारत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप विभिन्न थीम-आधारित राज्य स्तरीय टीमें 11 और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.