विक्की कौशन बहुत जल्द एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘महावतार (Mahavatar)’ पर काम चल रहा है। हालांकि इस मूवी के चर्चे सालों से हैं और 2026 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इस मूवी में भले ही विक्की कौशन को लीड रोल में ले लिया गया है, लेकिन फीमेल कैरेक्टर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
मैकडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस मूवी में पहले दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाने वाली थी। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की वाइफ को इस मूवी से रिप्लेस कर दिया गया है। अब वो इस मूवी में नजर नहीं आएंगीं।
अमर कौशिक निर्देशित ‘महावतार’ मूवी में दीपिका पादुकोण की जगह श्रद्धा कपूर लेंगी। दावा किया जा रहा है कि ‘स्त्री’ मूवी की हीरोइन ने दीपिका को रिप्लेस किया है। इसे लेकर मेकर्स और डायरेक्टर की श्रद्धा कपूर से बातचीत चल रही है।
मिड -डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स और डायरेक्टर मानते हैं कि श्रद्धा कपूर ‘महावतार’ में हीरोइन के रोल के लिए फिट बैठती हैं। बताया जा रहा है कि टीम को ऐसे कलाकार की खोज थी जो स्टार वैल्यू के साथ-साथ अपनी पर्सनालिटी से सबका दिल जीत लें।
इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि पर्दे पर एक नई जोड़ी बनेगी। विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। मेकर्स को भरोसा है कि उनकी जोड़ी दर्शक को खूब पसंद आएगी। बता दें कि ना तो मेकर्स की तरफ से और ना ही श्रद्धा कपूर की तरफ से इस मूवी में काम करने को लेकर पुष्टी की खबर आई है।
फैन ने की सलमान खान के कंधे पर हाथ रखने की जुर्रत, बॉडीगार्ड्स का चढ़ा पारा और फिर…
फिल्म की कहानी ‘परशुराम’ पर बेस्ड है, जिसकी भूमिका में विक्की कौशन नजर आएंगे। इस मूवी को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मूवी की शूटिंग जून 2026 में शुरू होगी। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि साल 2027 में इसे रिलीज किया जाएगा।
और पढ़ें: Jana Nayagan Leaked: रिलीज से पहले ही लीक हुई थलापति विजय की आखिरी फिल्म, भड़के मेकर्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।