Taurus Horoscope Today 17 March 2026 : वृषभ राशि वालों को कूल रहना है। आपको लवअफेयर को अच्छा करना है। ऑफिस में भी आपको कमिटेड रहना है, आपका स्टेट्स आज अच्छा रहेगा। आप ट्रेडिंग को लेकर विचार कर सकते हैं। आज हेल्थ केयर की डिमांड कर रही है। ऑफिस में आपको जो असाइनमेंट मिल रहे हैं तो आपको इसको लेकर कमिटेड रहना चाहिए, आपको इसका सही रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। आपके पास पैसा भी आएगा।
आज वृष राशि वालों को ईगो से जुड़ी हर बात को अच्छे से सोल्व करना है, ईगो से बचकर रहेंगे, तो आगे बढ़ेंगे। आज लवलाइफ में दिक्कतें सामने आएंगी.आपका लवर किसी बात पर जिद्दी हो सकता है, इसलिए ऐसी चीजों को आपको डिप्लोमेटिक तरीकों से हैंडल करना है।आपका लवर चाहता है कि आप उसके साथ रोमांटिक रहें, इसलिए आज आप अपने लवर को गिफ्ट देकर सरप्राइज दे सकते हैं। आज कुछ महिलाएं अपने रिलेशनशिप परिवार के साथ भी डिस्कस करेंगी और खुश होंगी। आज कुछ लोगों को पर्सनल खासकर शादीशुदा लोगों की लाइफ में छोटे उतारचढ़ाव आ सकते हैं, आपका पति या पत्नी आपके परिवार के साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकती है।
आज आपको ऑफिस में विवादों से दूर ही रहना है। कोशिश करें कि रिस्क उठाने को लेकर तैयार रहें। आपको टीम सेशन में इनोवेटिव रहना है, आपको अपना प्रोफाइल बूस्ट करने में इससे मदद मिलेगी। किसी खास प्रोजेक्ट में आपके योगदान की डिमांड हो सकती है। आपको आज क्लाइंट के पास भी जाना पड़ सकता है। हेल्थकेयर, एचआर, फाइनेंस, अकाउंटिंग, सेल्स, ट्रांसपोर्ट, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर प्रोफेशनल लोगों को विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है। बिजनेसमैन के लिए नए प्रोजेक्ट का आइडिया लॉन्च करने के लिए भी दिन अच्छा है।
आज आपके पास पैसा आएगा, आप अपने पुराने सभी बकाए को चुका देंगे। आज आपके साथ प्रोपर्टी को लेकर भी छोटा इश्यू रहेगा। आपको इसको पॉजिटिव नोट के साथ हैंडल करने की जरूरत है। आज कुछ महिलाएं ज्वैलरी भी खरीद सकती हैं, यह भी आपके लिए एक तरह का निवेश ही है, जो आपको आगे चलकर लाभ दे सकता है। बिजनेसमैन आज बिजनेस में अच्छा रिटर्न देखेंगे, आपको इससे बिजनेस को और बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
वृषभ राशि वालों को हेल्थ इश्यूज को इस समय हल्के में नहीं लेना चाहिए। आपको आज छाती से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, आपको किसी डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए। आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें भी इस समय होने के चांस हैं। जिन लोगों को कार्डियक अरेस्ट की हिस्ट्री रही है, वो आज खास तौर पर सावधान रहें, आपको कोई ऐसा काम नहीं करना है, जिससे नुकसान हो। आपको भारी चीजों को सिर पर नहीं उठाना चाहिए। कुछ लोगों को आज ब्रीदिंग इश्यूज भी हो सकते हैं। आपको खाने में बैलेंस मील लेना है। जिसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स होने चाहिए।
डॉ. जे.एन पांडेय
संक्षिप्त विवरण
डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play