—विज्ञापन—
Vaishno Devi Protest: कटरा में रोप वे को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी रोप वे बनाए जाने के विरोध में हैं। हाल ही में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर और ईंटें बरसाईं। इसके साथ ही उन्होंने गाड़ियों की तोड़फोड़ भी की। जानकारी के लिए बता दें कि ये कटरा से भवन तक रोप बे बनाए जाने के विरोध में 72 घंटे की हड़ताल चल रही थी, जिसको अब 24 घंटे और बढ़ा दिया गया है।
वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए एक अहम सूचना है। इस हड़ताल के चलते भवन पर कई खास सेवाएं प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि मां वैष्णो देवी के लिए चलने वाली घोड़ा,पिट्ठू व पालकी सेवाएं भी बंद फिलहाल बंद हैं। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये सेवाएं कब तक बंद रहेंगी।
इसके साथ ही कटरा से भवन जाने के रास्ते में पड़ने वाली दुकानें भी बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान सिर्फ श्राइन बोर्ड की दुकानें व प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।
Vaishno Devi
जानकारी मिली है कि कटरा रोप वे बनाए जाने के खिलाफ लोगों ने रैली निकाली हैं और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के तहत लोगों की मांग है कि रोपवे पारंपरिक और पुराने मार्ग पर लगना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नया रोपवे प्राचीन ट्रैक को बॉयकॉट करके बनाया जा रहा है, जो कि बहुत गलत है। इसे पुराने रास्ते पर ही लगना चाहिए।
बताया जा रहा है श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के ट्रैक पर यात्री रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की योजना की घोषणा के बाद ऐसा हुआ है। बोर्ड के इस फैसले के बाद दुकानदारों और घोड़ा, पालकी जैसी सुविधा देने वाले लोगों ने इसके खिलाफ 3 दिनों की हड़ताल शुरू की, जिसे बाद में 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया।
यह भी पढ़ें –रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के लापता होने से मची खलबली, तीन एजेंसियां कर रहीं हैं तलाश
Written By
Ankita Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in