भास्कर न्यूज | खरोरा
आल इंडिया सिविल सर्विसेस गेम्स अंतर्गत फ्री स्टाइल कुश्ती 70 किलोग्राम वर्ग में पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा के व्यायाम शिक्षक योगेंद्र कुमार त्रिपाठी का चयन हुआ है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 फरवरी से मंडी (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगी, जिसमें वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। त्रिपाठी विगत कई वर्षों से विद्यालय के छोटे से अखाड़े में विद्यार्थियों को कुश्ती का प्रशिक्षण देकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक मंच दिला रहे हैं। इससे पूर्व वे 100 मीटर दौड़ एवं क्रिकेट में भी राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर चुके हैं।
विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा कि योगेंद्र त्रिपाठी स्वयं उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, इसी कारण विद्यालय से प्रतिवर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, नगर पंचायत खरोरा के उपाध्यक्ष सुमित सेन, शाला समिति सांसद प्रतिनिधि दुलेश साहू सहित शाला परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं जिसमें संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे, जयंती साहू, अल्का मिंज, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.