शराब की आदत, अश्लील वीडियो, दोस्त के साथ रिलेशन बनाने का दबाव…पति ने पत्नी पर लगाए सेक्शुअल टॉर्चर के आरो… – Zee News

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. उसने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजती है और दोस्त के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए दबाव डाला.
Trending Photos
Bengaluru News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो लोगों को अंदर तक झकझोर देते हैं. बेंगलुरु से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पर एक आदमी ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में उसने कहा है कि उसकी पत्नी उसे उसे बार-बार अश्लील वीडियो भेजती थी और ऐसे काम करने के लिए मजबूर करती थी जो वह नहीं करना चाहता. उसने अपने ससुराल वालों पर भी शादीशुदा जिंदा में दखल देने का आरोप लगाया है. 

क्या है मामला

नगरभावी के रहने वाले शिकायतकर्ता ने 31 साल की शिल्पा से बेंगलुरु में एक प्राइवेट जगह पर शादी की और बाद में जक्कुरु में एक विला में रहने लगा. उसने आरोप लगाया कि उसकी सास, आशा, ने घर में उसके आने-जाने पर रोक लगा दी थी. उसने कथित तौर पर उसे अपनी बेटी को छोड़ने के लिए उकसाया ताकि वह उसके लिए एक बेहतर आदमी ढूंढ सके. इसके अलावा उसे धमकाने के लिए लोगों को भेजा जाता था. 

अमीर दोस्तों के साथ बिताती थी समय

आदमी ने दावा किया कि उसे इमोशनल परेशानी का सामना करना पड़ा, उसकी पत्नी कथित तौर पर उसकी फाइनेंशियल हालत का मजाक उड़ाती थी. साथ ही साथ अपनी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करने की उसकी क्षमता से नाखुशी जताती थी. उसका ये भी आरोप है कि उसकी पत्नी अपने ‘अमीर’ दोस्तों के साथ समय बिताती थी और अक्सर पार्टी करने और शराब पीने वाली लाइफस्टाइल रखती थी.

Add Zee News as a Preferred Source

अश्लील वीडियो भेजे जाते थे

उसने दावा किया कि उसने उसे बार-बार सेक्शुअल टॉर्चर किया, उसे अश्लील वीडियो भेजे और उस पर ऐसे काम करने का दबाव डाला. उसने उसे अपने एक दोस्त के साथ अतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और अपनी प्राइवेट लाइफ की डिटेल्स दूसरों के साथ शेयर करने पर जोर दिया. इसके अलावा, आदमी ने कहा कि उसकी पत्नी ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात मानी है.

पहले भी उठा चुका है मामला

आदमी ने यह मामला दोनों के माता-पिता के सामने उठाया और 4 जुलाई, 2024 को फैमिली मीडिएशन हुआ. कथित तौर पर उसे 24 सितंबर, 2024 को घर से निकाल दिया गया, जबकि उसकी पत्नी को उसकी मां चेन्नई ले गई. पति को सिर्फ अपनी यूनिफॉर्म और लैपटॉप ले जाने की इजाजत दी गई. उसका आरोप है कि घर में रखा 1.87 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने (44 ग्राम का चोकर, 35 ग्राम की चेन, 18 ग्राम का ब्रेसलेट, 11 ग्राम की अंगूठी), पासपोर्ट, शिक्षा के प्रमाण-पत्र और दूसरे सामान रोक लिए गए हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News