शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'इन्होंने सिर्फ प्रदेश नहीं, बल्कि पूरे देश को…' – ABP News

कानपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी शिरकत करने के लिए पहुंचे. इस दौरान शिवपाल यादव ने कानपुर में बड़ा सियासी बयान दिया है. शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरे देश को लूटा है. इन्होंने सिर्फ जनता से झूठे वादे किए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, ‘सपा ने प्रदेश को एटीएम कार्ड बना कर रखा है’ इस पर शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है. कभी उन्हें नोटबंदी की लाइन में तो कभी सिलेंडर की लाइन में लगाया है. पूरी जनता को यह लाइन में ही लगाते रहते हैं, इनसे जनता परेशान हो चुकी है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि PDA से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बुरी तरह से घबराई हुई है. भारतीय जनता पार्टी के लोग लुटेरे हैं. यह लोग कुछ ही पूंजीपतियों का काम करते हैं, और जनता से झूठे वादे करते हैं. इसे ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं हो सकता है.
पत्रकारों के सवाल कि ‘आजम खान की फोटो पार्टी के पोस्ट से गायब होती जा रही है?’ इस जवाब पर शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान पार्टी के सीनियर नेता हैं. वह दो बार के सांसद भी रह चुके हैं. इस समय उनके साथ जो अत्याचार हो रहा है वह अब लोग देख रहे है. 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आगे कहा कि, “यह सरकार लोकतंत्र को मानने वाली नहीं है. यह सिर्फ तानाशाही कर रही है. देश में अगर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है तो लोग लाइनों में क्यों लगे हैं. प्रदेश में सिर्फ आउटसोर्सिंग की ही नौकरियां बची है.”
अशोक सिंह 25 सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. कानपुर की राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम की खबरों पर नजर रखते हैं. दो जुड़वा बहनों की कहानी दिखाते हुए उन्होंने 3 दिन तक लाइव में अहम भूमिका निभाई थी. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News