शिवलिंग तोड़ा, फिर बछड़े को काटकर फेंका… असामाजिक तत्वों की हरकत से अलवर में तनाव – AajTak

Feedback
अलवर शहर के अरावली विहार पुलिस थाना अंतर्गत भाखेड़ा के पास एक कब्रिस्तान के समीप बने मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा शिवलिंग खंडित करने व मूर्तियां की तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही तनाव की स्थिति पैदा हो गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना स्थल पर धरना देते हुए विरोध जताने लगे.
मंदिर तोड़ने के साथ-साथ बछड़े को भी मार कर फेंका
मामले की सूचना पुलिस को दी गई.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच पड़ताल शुरू की. ब्राह्मण समाज के नेता आकाश मिश्रा ने बताया कि असामाजिक तत्व द्वारा मंदिर में शिवलिंग खंडित करने और अन्य मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ करने की जानकारी मिली थी. साथ ही मंदिर के पास एक बछड़े को मारकर फेंक भी दिया गया था. 
यह भी पढ़ें: राजस्थान: मंदिर से लौटते वक्त कार पुल से नीचे गिरी, पिता-बेटे की मौके पर हो गई मौत
हालांकि मंदिर में मूर्ति टूटने की घटनाएं कई दिन से हो रही थी. लेकिन यहां बंदरों के होने के कारण भक्तजन यह मानकर चल रहे थे कि बंदरों के कारण मूर्ति खंडित हुई है. लेकिन आज शिवलिंग को तोड़ा गया है. जिसका पत्थर का मलबा भी पड़ा हुआ है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस मंदिर के पास ही एक बछड़ा मरा हुआ है. ऐसे में स्थानीय लोगों को जैसे यह संदेह पैदा हुआ कि जान बूझ कर ऐसी हरकत की गई है तो विरोध में उतर गए.
कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा, पूनम मीणा, मनोज ने बताया कि 3 दिन पहले यहां नंदी की गर्दन टूटी हुई थी. इसके बाद गणेश जी की सूड़ टूटी हुई मिली थी. आसपास के लोग यह मानकर चल रहे थे कि बंदरों के कारण यह मूर्तियां टूटी हैं. लेकिन शिवलिंग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है और पास में मलवा भी पड़ा हुआ है. इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
जान बूझकर किया जा रहा माहौल खराब- स्थानीय लोग
भक्तजन मंदिर जाने के लिए आए व उन्होंने आसपास देखा तो एक बछड़ा भी मरा पड़ा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जान पड़ताल शुरू की गई. इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में भारी आक्रोश है. क्योंकि भाखेड़ा में ज्यादातर एक ही समुदाय के लोग रहते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां का धार्मिक माहौल बिगड़ने के लिए ऐसा किया गया है. क्योंकि यह मंदिर काफी प्राचीन है और यह श्रद्धा का स्थल है. पहले भी कई बार यहां घटनाएं हुई है. लेकिन कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया. हालांकि अबकी बार हुई हरकत से लग रहा है कि यह सब जानबूझकर किया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News